उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने हॉकी के एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड औचक निरीक्षण किया

 हिसार, 13 अप्रैल।

उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने मंगलवार को राजगढ़ रोड पर बने हॉकी के एस्ट्रो टर्फ ख्ेाल मैदान तथा नए बने हुए द्वार का औचक निरीक्षण किया और खिलाडिय़ों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेल तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों और खिलाडिय़ों से भी बातचीत की। उन्होंने जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार बेनीवाल को मैदान के रख-रखाव के आदेश दिए।
फोटो : हॉकी के एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड का निरीक्षण करती उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी।


उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हॉकी ग्राउंड में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए, जिससे खिलाड़ी बेहतर तरीके से प्रेक्टिस कर सकें। उन्होंने कहा कि खेल परिसर में सुविधाएं यदि खेलों के अनुकूल हों तो, उससे खिलाडिय़ों का मनोबल और उत्साह बढ़ता है।