गौ अभयारण्य से दुधारू पशु छुड़ाने पर देने होंगे 11 हजार रुपये - निगमायुक्त अशोक कुमार

 - 5100 से राशि बढ़ाकर 11 हजार की निगम प्रशासन ने राशि

हिसार। 14 अप्रैल
दुध निकालने के उपरांत खुले में अपने दुधारू पशु छोड़ने वाले पशुपालकों को अब गौ अभयारण्य से अपने पशु छुड़वाने के लिये दोगुना जुर्माना देना होगा। नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आदेश जारी कर इस राशि को दोगुना किया है। जिससे शहर की सड़कों पर पशुपालक अपने दुधारू पशु खुले में न छोड़े। क्योंकि 5100 रूपये की राशि को पशुपालक गंभीरता से नहीं ले रहे थे। इसलिये यह कदम नगर निगम प्रशासन की ओर से लिया गया है। हालांकि गौ अभयारण्य में जिस गाय ने बच्चों को जन्म दिया होगा। उस पशु पर उसके मालिक का कोई हक नहीं होगा।


नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने आदेश जारी करते हुये कहा कि शहर में डेयरी संचालक व अन्य पशुपालक अपने पशुओं को दुध निकालने के बाद खुले में छोड़ देते है। जो सड़कों पर हादसों का कारण बनते है। नगर निगम प्रशासन इन दुधारू पशुओं को पकड़कर ढंढूर स्थित गोअभयारण्य में ले जाता है। उन्होंने कहा कि गौ अभयारण्य से दुधारू पशु छोड़ने की एवज में 5100 रूपये जुर्माना लिया जाता था। लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 11000 रूपये कर दिया गया है। जिससे दुधारू पशुओं को खुलने से पशुपालक गुरेज करेंगे और शहर की सड़कों पर पशुओं की संख्या में कमी आएगी। वहीं नगर निगम की टीम नियमित रूप से शहर में पशु पकड़ो अभियान चलाये हुए है।