उकलाना में विकास कार्यों की गति और तेज होगी : राज्यमंत्री अनूप धानक

 यूनिक हरियाणा हिसार, 19 मार्च।

हरियाणा के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि आने वाले समय में उकलाना हल्के में विकास कार्यों की गति और अधिक तेज होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वे शुक्रवार को उकलाना नगरपालिका के चेयरमैन सुशील सिंगला, जजपा कार्यकर्ता एवं वाइस चेयरमैन हरीश गर्ग व अन्य पार्षदों को संबोधित कर रहे थे। वाइस चेयरमैन हरीश गर्ग के सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन बनने पर उन्हें बधाई देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति करके एक मिसाल कायम की है। अब नए प्रतिनिधियों के द्वारा नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जल्द ही नए विकास कार्य आरंभ होंगे।


इस अवसर पर चेयरमैन सुशील सिंगला, वाइस चेयरमैन हरीश गर्ग व अन्य पार्षदों ने वाइस चेयरमैन के चुनाव सर्वसम्मति से होने पर राज्यमंत्री का धन्यवाद किया। राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सभी पार्षद मिलकर कार्य करें और उकलाना का ज्यादा से ज्यादा विकास करवाएं। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर से जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी ने सभी पार्षदों का आभार जताया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार प्रदेश का तेजी से विकास करवा रही है। इस मौके पर शेर सिंह बतरा, सरदार गुरमुख सिंह, महेंद्र सोनी, राजेन्द्र महिपाल, जगदीश, सुरेश महिपाल सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।