वार्डो में बनाये गये कंपोष्ट प्लांटों का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण - एक सप्ताह में सभी कंपोष्ट प्लांट शुरू करने के दिये आदेश

 यूनिक हरियाणा -हिसार। 18 दिसंबर

शहर में नगर निगम प्रशासन की ओर से वार्ड का कचरे का वार्ड में निपटान करने के लिये कंपोष्ट प्लांट लगाये जा रहे है। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सभी कंपोष्ट प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस दौरान चीफ इंजीनियर रामजीलाल , एक्सईएन एचके शर्मा, सीएसआइ सुभाष सैनी, सीएसआइ देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सेक्टर 14, सुंदर नगर व हाउसिंग बोर्ड, सातरोड, महात्मागांधी,मधुबन पार्क, क्रांतिमान पार्क में बनाये गये कंपोष्ट प्लांट देखे। इनमें से महात्मा गांधी अस्पताल के पास और मधुबन पार्क में बने कंपोष्ट प्लांट में खाद बनाने का कार्य जारी है। वहीं आगामी एक सप्ताह में सेक्टर 14, सुंदर नगर व हाउसिंग बोर्ड, सातरोड व क्रांतिमान पार्क में बनाये गये कंपोष्ट प्लांट शुरू हो जाएंगे। जिससे आस पास के एरिया से गीला कचरा इक्ट्ठा कर खाद बनाने का कार्य किया जाएगा।
चीफ इंजीनियर रामजीलाल ने बताया कि प्रत्येक  वार्ड में कंपोष्ट प्लांट लगाने का कार्य जारी है। घरों, रेहड़ियों व दुकानों आदि से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाने का कार्य किया जा रहा है। कंपोष्ट प्लांट में बनाई गई खाद पेड़ पौधों के लिये बहुत अच्छी है और शहरवासी इसका प्रयोग भी कर रहे है। शहरवासियों से अपील है कि गीले व सूखे कचरे को घरों में अलग अलग करे। जिनके पास घर में खाली जगह है, वह अपने घरों में गीले कचरे से खाद बनाये।



कोट्स
नगर निगम प्रशासन प्रत्येक वार्ड में कंपोष्ट प्लांट लगाने जा रहा है। इससे घरों, दुकानों आदि से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। शहरवासी अपने घरों में भी किचन वेस्ट से कंपोष्ट बना सकते है। हमारा प्रयास है कि गीले कचरे का शत फीसद निस्तारण हो। जिससे सूखे कचरे का आसानी से निपटान किया जा सके। शहरवासियों से अपील है कि वह अपने घरों व दुकान आदि में गीला व सूखा कचरा अलग अलग करें। एक सप्ताह के अंदर अंदर शहर के सात वार्डों में कंपोष्ट प्लांट शुरू हो जाएंगे।