शहरवासियों को सिटी बसों से मिलेगा लाभ, आठ सिटी बसें चलाई - निगम आयुक्त अशोक गर्ग

हिसार। 23 अक्तूबर
शहरवासियों को राहत देने के लिये नगर निगम प्रशासन ने चार नई सिटी बसें शुक्रवार को शुरू की। मेयर गौतम सरदाना ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने बस संचालकों को जनता के साथ मृदु भाषा का प्रयोग करने सहित अन्य निर्देश दिये। इस अवसर पर  संयुक्त आयुक्त बैलिना, उप निगम आयुक्त डा प्रदीप हुड्डा भी मौजूद रहे। सिटी बस को हरी झंडी दिखाने से पूर्व मेयर गौतम सरदाना व निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने हाउस टैक्स शाखा को अपडेट कर बनाये गये कार्यालय का उद्घाटन किया।
मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि शहरवासियों को लेकर आज 4 सिटी बसें चलाई गई है। जबकि 4 सिटी बसें पूर्व में चल रही है। मिलगेट एरिया के लोगों की मांग को देखते हुये दो सिटी बस बस स्टैंड से रायपुर स्टेशन के लिये चलाई गई है। वहीं कैट व तोशाम रोड पर आधार अस्पताल तक एक एक बस चलाई गई है, जिससे इन रूटों पर दो - दो बसें हो गई है। बसों में 5 और 10 रूपये किराया लिया जाएगा। जनता से अपील है कि सिटी बसों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। भविष्य में शहरवासियों की मांग को देखते हुये सिटी बसें बढ़ाने का प्रयास भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स शाखा को अपग्रेड किया गया है। 11 काउंटर बनाये गये और जनता के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि शहरवासियों को सुविधा देने के लिये सिटी बसें चलाई गई है। इससे जनता को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। इसलिये पांच रूपये और 10 रूपये किराया किया गया हैं। कई बड़े शहरों में सिटी बसें चल रही है और कामयाब है। हमारे यहां मौजूदा समय में चार सिटी बसें विभिन्न रूटों पर चल रही है और चार आज चलाई गई है। हमें पूर्ण उम्मीद है कि सिटी बसें शहरवासियों को पंसद आएगी। निगमायुक्त अशोक गर्ग कहा कि हाउस टैक्स शाखा ब्रांच को अपग्रेड किया गया है और नियमित कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। हमारा प्रयास है कि  जीरो पेंडेंसी टैक्स ब्रांच की हो और प्रतिदिन आने वाली फाइलों का समय रहते निपटान किया जा सके। जनता की परेशानी को देखते हुये कंपोजिशन फीस अब फाइल के साथ ही जमा करवाये जा रहे है। जिससे आम जनता को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े।
----
बॉक्स
रेहड़ी व पटरी वाले स्वनिधि योजना का उठाये लाभ
निगम आयुक्त ने अशोक गर्ग ने पार्षदों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का सभी स्ट्रीट वेंडर्स लाभ उठाये। पार्षद भी अपने अपने वार्ड के स्ट्रीट वेंडर्स को प्रेरित करें। जिन वार्डों में कैंप की जरूरत है, उन वार्डों में सीपीओ ब्रांच की ओर से कैंप लगाये जाएंगे। सभी मिलकर प्रयास करें कि शहर के सभी स्ट्रीट वेंडर्स स्वनिधि योजना का लाभ उठाये।

--
यह रहे मौजूद
पार्षद अनिल जैन, कविता केडिया, अनिल सैनी उर्फ मानी, मनोहर लाल, डा उमेद खन्ना, जयप्रकाश उर्फ जेपी, पार्षद प्रतिनिधि राजू, जयवीर गुर्ज्जर, पिंकी शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, सीपीओ संदीप पूनिया, सुनील गोयल, सुमित कुमार, हाउस टैक्स ब्रांच से सुपरिटेंडेंट कैलाश चंद्र व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।