सात दिन में होगा जनता की फाइलों का होगा निपटान - निगम आयुक्त अशोक गर्ग

- निगम आयुक्त ने कहा पार्षद निगम प्रशासन का करें सहयोग
- नई क्लर्क भर्ती से शहरवासियों के तेजी से होंगे काम
हिसार। 22 सितंबर
नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने पिछले कुछ दिनों से नगर निगम कार्यालय में चल रहे घटनाक्रम पर स्थिति स्पष्ट करते हुए अपना बयान जारी किया। उन्होंने  कहा कि नगर निगम लंबे समय से स्टॉफ की कमी से जूझ रहा था। नगर निगम के पास 24 पद क्लर्क के सृजित है। पूर्व में 7 क्लर्क ही अपने पदों पर सेवाएं दे रहे थे, जिबकी अन्य 17 पद रिक्त थे। बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन  अपनी तरह से शहरवासियों को सुविधा मुहैया करवाने की कोशिश कर रहा था। स्टॉफ की भयंकर कमी के कारण जनता को परेशानी भी हुई। यह भी सच है कि  एक या डेढ महीने पहले प्रॉपर्टी टैक्स का रिकॉर्ड ऑन लाइन कर दिया गया है। कोई भी शहरवासी  चाहे तो अपना नोटिस व टैक्स आदि की जानकारी ऑन लाइन प्राप्त कर सकता है और टैक्स भर सकता हैं। ऑन लाइन भरा हुआ तुरंत प्रभाव से ऑन लाइन अपडेट हो जाता है।
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि चार दिन पहले नगर निगम को 15 नये क्लर्क मुख्यालय द्वारा की गई नई भर्ती से प्राप्त हुए हैं। 15 क्लर्कों में से 7 क्लर्कों को हाउस टैक्स ब्रांच में लगाया गया हैं। इस स्टॉफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। ऐसा देखने में आया था कि कुछ लोग बार - बार अपना काम जल्द से जल्द करवाने की कोशिक करते हैं। कई बार तुरंत फाइल निकालने का दबाव बनाया जाता है। जल्दबाजी के चलते स्टॉफ को फाइल नहीं मिलती है। इससे कार्यालय की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है और सिस्टम से काम नहीं होता है। हाउस टैक्स स्टॉफ यह कहना है कि कुछ लोग सीट पर आकर नाजायज दबाव बनाते है और राजनीतिक धौंस देते है।
निगम आयुक्त ने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये यह व्यवस्था बनाई गई है कि नागरिक सिंगल विंडो पर अपनी हाउस टैक्स की फाइल जमा करवाएगा। हाउस टैक्स के कार्यों के लिये विशेष रूप से सिंगल विंडो की व्यवस्था की गई हैं। नागरिक सिंगल विंडो पर फाइल जमा करवाये। हाउस टैक्स में दक्ष कर्मचारी की सिंगल विंडो पर ड्यूटी लगाई गई है। स्टॉफ को हिदायत दी गई है कि वह सात दिनों के अंदर फाइलों का निपटान कर ऑन लाइन अपडेट करें। 7 दिन के बाद भी यदि किसी फाइल का निपटान नहीं होता है तो संबंधित व्यक्ति कार्यकारी अधिकारी, उप निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त व निगम आयुक्त से मिल सकता है।
निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि सीधेतौर पर क्लर्क पर जाकर खासतौर पर जब ज्यादातर क्लर्कों ने तीन दिन पहले ही नौकरी ज्वाइंन की हैं। उन पर तुरंत काम करने का दबाव बनाना उचित नहीं है।  मेरा सभी पार्षदों से आग्रह है कि अब नये स्टॉफ की भर्ती के मद्देनजर हाउस टैक्स ब्रांच में काम तेजी से होगा। इसलिए सभी पार्षद नगर निगम प्रशासन का सहयोग करें।