हकृवि द्वारा आयोजित ‘कृषि में विविधता: किसानों की आजीविका में सुधार के लिए अभिनव कार्यक्रम‘ वैबिनार से किसान होंगे लाभान्वित - प्रोफेसर समर सिंह

हिसार, 17 अगस्त-वानिकी विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा  22 अगस्त 2020 को एक वैबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस वैबिनार का विषय ‘कृषि में विविधता: किसानों की आजीविका में सुधार के लिए अभिनव कार्यक्रम‘ है। यह वैबिनार कोरोना महामारी के चलते किसानों, विश्वविद्यालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, हरियाणा सरकार के बीच तकनीक के माध्यम से सीधा संपर्क एक अच्छे समन्वय का उदाहरण है, जिसके अन्तर्गत् इस आपदा को चुनौती मानते हुए इसे अवसर में परिवर्तन के लिए एक प्रयास  किया जा रहा है। यह वैबिनार प्रदेश के सभी जिलों से किसानों को जोड़ेगा और इस कार्यक्रम के माध्यम से माननीय मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, हरियाणा सरकार, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह, अनुसंधान निदेशक डाॅ. एस. के सहरावत, विस्तार निदेशक डाॅ. आस. एस. हुड्डा, डाॅ. सीमा रानी, नोडल अधिकारी एबिक, मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन लाल खीचड़, बागवानी विभाग के डाॅ. बी.एस. बेनिवाल, वानिकी विभाग के अध्यक्ष डाॅ. आर. एस. ढिल्लो, डाॅ. के. एस. बांगड़वा व उन्नतशील किसान श्री फूल कुमार किसानों से सीधे जुड़ेंगें। इस अवसर पर किसानों की आय को बढ़ाने और फसल विविधिकरण हेतु विश्वविद्यालय के 19 कृषि विज्ञान केन्द्रों पर कार्यरत अधिकारियों को किसानों से, अधिक से अधिक जोड़नें के लिए आहवान किया। कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर किसानों के लिए एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा जिसमें पहले 10 किसानों को जो सही उत्तर देंगें, सम्मानित किया जाएगा। इस वैबिनार से संबंधित पंजीकरण लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.hau.ac.in पर किसान पोर्टल पर दिया गया है। किसानों की सुविधा हेतु सीधा लिंक https://publicate.it/p/_vxDJR167290 है। अनुसंधान निदेशक ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य वर्तमान् समय में परम्परागत् खेती में विविधिकरण को बढ़ावा देना है, जिससे जैविक विविधता बनी रहे और साथ ही किसानों की आय बढ़ाने व ग्रामीण युवाओं केे रोजग़ार के अवसर निर्मित करते हुए सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाया जा सके। कार्यक्रम के समन्वयक डाॅ. विरेन्द्र दलाल ने बताया की इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इस कार्यक्रम के संबंध में किसी भी किसान को यदि कोई जानकारी चाहिए तो वह 9466403598 पर संपर्क कर सकता है।