G.J.U कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने समस्त भारतीयों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

हिसार -15 अगस्त 2020
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने समस्त भारतीयों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा कहा कि भारत फिर से विश्व गुरु बनने की राह पर है।  आज पूरी दुनिया भारत की ताकत को सलाम करने लगी है। पूरा विश्व आज भारत की बात को न केवल ध्यान से सुनता है, बल्कि भारत की बात पर गंभीरतापूर्वक विचार भी करता है। उन्होंने सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. हरभजन बंसल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ऊषा अरोड़ा व प्रो. सुनीता श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रो. टंकेश्वर कुमार विश्वविद्यालय के खेल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।  उन्होंने इस अवसर पर कहा कि धारा 370 के समाप्त होने के बाद श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में प्रभू श्रीराम के मंदिर का निर्माण शुरु होना भारत की इस सदी की अद्वितीय घटना है। इससे देश को एक नई धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक पहचान मिलेगी।  माननीय प्रधानमंत्री के डिजीटल इंडिया के अभियान से देश मे डिजीटल क्रांति हुई थी। उसका फायदा आज हमें हो रहा है। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हालातों का हम बेहतरी से सामना कर पा रहे हैं।


फोटो :-स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार।
          स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित करते विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार।
          सुरक्षा दस्ते का निरीक्षण करते विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार।


प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हरियाणा के वीर जवानों के रक्षा के क्षेत्र में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।  हरियाणा सरकार ने वर्तमान हालातों का अत्यंत बेहतरी से सामना किया है। हरियाणा प्रदेश इज ऑफ  डूईंग बिजनेस इन्डैक्स में 14वें से तीसरे स्थान पर आ गया है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। निर्यात में भी हरियाणा पांचवें स्थान पर आ गया है। वर्ष 2018 के स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा को प्रथम स्थान मिला। महिला सुरक्षा में हरियाणा सरकार के कदम अत्यंत प्रशंसनीय हैं। विशेषकर कोविड-19 महामारी के दौरान हरियाणा ने अत्यंत पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से हालातों का सामना किया। हर जरुरतमंद तक सहायता पहुंचाई गई। अनेक योजनाएं शुरु करके प्रदेश के विकास का पहिया और अधिक तेज किया गया।
प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय भी लगातार तरक्की कर रहा है।  कोविड -19 महामारी के दौरान विश्वविद्यालय ने अपनी पूरी ऊर्जा और सावधानी से कार्य किया। हमने विपरीत हालातों में विश्वविद्यालय की गतिविधियों को लगातार संचालित रखा। विश्वविद्यालय ने कोविड राहत कोष में 50 लाख रुपए का योगदान दिया। कंप्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दुकानदारों और जरुरतमंद व्यक्तियों को राशन, किरयाणा व अन्य खाद्य पदार्थ प्रदान के लिए सुगम व आसान कंप्यूटर एप विकसित की गई। विश्वविद्यालय में रह रहे श्रमिक परिवारों को निरूशुल्क राशन व अन्य जरुरत की वस्तुए उपलब्ध करवाई। विश्वविद्यालय में 75 व्यक्तियों के रहने की सुविधा का क्वारंटाइन केंद्र भी बनाया गया।  
प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यदि कोरोना के कारण दुर्भाग्यवश किसी व्यक्ति की मौत होती है तो विश्वविद्यालय ने उनके आश्रितों के लिए एक सीट आरक्षित की है।  उन्होंने कहा कि बेशक अंधेरा घना है, पर दीया जलाना कब मना है।  कोरोना-19 महामारी चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी लेकर आई है।  इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए हम विकास की नई ऊंचाइयों को अवश्य छूएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही यह समय बीत जाएगा। हम सब मिलकर फिर से पहले की तरह ही अपने विश्वविद्यालय, समाज तथा राष्ट्र के लिए कार्य करेंगे।  मंच संचालन युवा कल्याण निदेशक अजीत सिंह ने किया।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के बागवानी विभाग के सौजन्य से विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अन्य कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।