चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में एक दिवसीय वेबिनार 29 जून को

हिसार: 26 जून
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह के नेतृत्व में ऑनलाइन माध्यम से एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन 29 जून को किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि कोविड-19 के चलते उत्पन्न विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में विचारों के आदान-प्रदान करने के लिए भौतिकी में ‘उभरती प्रवृतियां एवं उसकी कृषि में उपयोगिताएं’ विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। वेबिनार के मुख्य वक्ता आई.आई.टी. रूडक़ी से प्रोफेसर रमेश चंद्र होंगे। इनके अलावा छह और वैज्ञानिक देश व विदेश से अपने विचार रखेंगे।  भौतिकी विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. पॉल सिंह अनुसार वेबिनार को लेकर वैज्ञानिकों व विद्यार्थियों में बहुत उत्साह है।