पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 11 जून 2020 बृहस्पतिवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
       🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- आषाढ़
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- षष्ठी-21:12 तक
🗒पश्चात्- सप्तमी 
🌠नक्षत्र- धनिष्ठा-16:35 तक
🌠पश्चात्- शतभिषा
💫करण- गर-08:34 तक
💫पश्चात्- वणिज
✨योग- वैधृति-10:15 तक
✨पश्चात्- विश्कुम्भ
🌅सूर्योदय- 05:22
🌄सूर्यास्त- 19:19
🌙चन्द्रोदय- 24:03
🌛चन्द्रराशि- कुम्भ-दिनरात
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:52 से 12:48
🤖राहुकाल- 14:05 से 15:50
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- दक्षिण


✍विशेष👉


🔅 आज बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ बदी षष्ठी 21:12 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सर्वदोषनाशक रवि योग 16:35 से , विघ्नकारक भद्रा 21:11 से , पंचक जारी , श्री वासुपूज्य भगवान  गर्भकल्याणक ( आषाढ़ कृष्ण षष्ठी ) , श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती , श्री लालडेंगा जयन्ती , श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस व श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस।
🔅कल शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी सप्तमी  22:54 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , विजया पार्वती व्रत , सर्वदोषनाशक रवि योग 18:48 तक , विघ्नकारक भद्रा 10:02 तक , पंचक जारी , शुक्र बाल्यत्व समाप्त 19:20 पर ,  व विश्व बाल श्रम निषेध दिवस।


🎯आज की वाणी👉


🌹
वनेऽपि सिंहा मृगमांसभक्षिणो
       बुभुक्षिता  नैव  तृणं  चरन्ति ।
एवं   कुलीना   व्यसनाभिभूता
       न नीचकर्माणि समाचरन्ति ।।
भावार्थ👉
         जंगल मे मृगों व अन्य प्राणियों का मांस खाने वाले शेर  मास न मिलने से भूखे होने पर भी जिस तरह घास नही खाते , इसी तरह उच्च कुल में जन्मे हुए व्यक्ति सुसंस्कारित व्यक्ति संकट काल में भी नीच काम नहीं करते।
🌹


11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1184 – ईसा पूर्व में स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया।
1770 – कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
1776 – अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
1788 - रूसी एक्सप्लोरर ग्रेसिम इज़मेलोव अलास्का पंहुचा।
1825 - न्यूयॉर्क शहर में फोर्ट हैमिल्टन के लिए पहली आधारशिला रखी गई।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
1921 – ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया।
1935 – पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया।
1940 – यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।
1942 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1943 – ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया।
1944 – अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।


 


1947 – अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।
1955 – पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
1955 – फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई थी।
1964 – जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया। 
1987 – 160 वर्षों में पहली बार लगातार मार्गरेट थैचर तीन बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी।
1987 – पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
1999 – क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।
2003 - कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।
2006 - नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
2008 - ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। 
2008 - उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया।
2008 - भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।
 2012 – अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।
2019 - भारतीय जनता पार्टी के नेता वीरेंद्र कुमार को 17वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर चुना गया , शरद कुमार बने अंतरिम सतर्कता आयुक्त व नृपेंद्र फिर पीएम के प्रधान सचिव मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा ।
2019 - भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चौखंडी स्तूप को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया।
2019 - मध्य प्रदेश का बांचा गाँव बना भारत का प्रथम “सौर रसोई” वाला गाँव बना।
2019 - भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला।
2019 - संयुक्त अरब अमीरात के मंत्रिमंडल द्वारा ‘नेशनल स्ट्रेटेजी फॉर वेलबिंग 2031’ अपनाई गई।


11 जून को जन्मे व्यक्ति👉


1897 -राम प्रसाद बिस्मिल - महान् स्वतन्त्रता सेनानी और कवि।
1909 - के. एस. हेगड़े - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1927 - लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। 
1948 - लालू प्रसाद यादव - भारतीय राजनितिज एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।


11 जून को हुए निधन👉


1924 - वासुदेव वामन शास्त्री खरे - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक।
1983 - घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।
1997 - मिहिर सेन - भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे।
2012 - ऐन रदरफ़ोर्ड- अभिनेत्री। 
2013 - विद्या चरण शुक्ल - एक प्रख्यात भारतीय नेता ।
 
11 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 श्री वासुपूज्य भगवान  गर्भकल्याणक ( आषाढ़ कृष्ण षष्ठी )।
🔅 श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती ।
🔅 श्री लालडेंगा जयन्ती।
🔅 श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस ।
🔅 श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।