स्टेज कैरिज स्कीम में रूट बदलाव आदि के लिए बैठकें 1 से 9 जून तक, परमिट धारक आपत्ति व सुझाव दे सकेंगे

हिसार, 29 मई।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष विवेक पदम सिंह ने बताया कि स्टेज कैरिज स्कीम-2016 के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर परमिट संख्या की आवश्यकता तथा मार्ग पर संभावित बढ़ोतरी एवं मार्ग में बदलाव हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठकें 1 से 9 जून के बीच प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, हिसार के कार्यालय में आयोजित की जाएंगी। सभी परमिट धारक अपने रूट के लिए निर्धारित दिन बैठक में उपस्थित होकर अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकते हैं। इसके उपरांत किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 1 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 62, 3 बजे मार्ग संख्या 63 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 64 के संबंध में बैठक की जाएगी। इसी प्रकार 2 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 65, 3 बजे मार्ग संख्या 66 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 67 के संबंध में बैठक की जाएगी। 3 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 68, 3 बजे मार्ग संख्या 69 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 70 के संबंध में बैठक की जाएगी।
इसी प्रकार 4 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 71, 3 बजे मार्ग संख्या 72 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 73 के संबंध में बैठक की जाएगी। 5 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 74, 3 बजे मार्ग संख्या 75 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 76 के संबंध में बैठक की जाएगी। 8 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 77, 3 बजे मार्ग संख्या 78 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 79 के संबंध में बैठक की जाएगी। 9 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 80, 3 बजे मार्ग संख्या 81 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 82 के संबंध में बैठक की जाएगी।