पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 23 मई 2020 शनिवार


🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
   🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- ज्येष्ठ
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- प्रतिपदा-25:18 तक
🗒पश्चात्- द्वितीया
🌠नक्षत्र- रोहिणी-28:52 तक
🌠पश्चात्- मृगशिरा
💫करण- किन्स्तुघ्ना-11:47 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- अतिगण्ड-06:34 तक
✨पश्चात्- सुकर्मा
🌅सूर्योदय- 05:26
🌄सूर्यास्त- 19:09
🌙चन्द्रोदय- 05:48
🌛चन्द्रराशि- वृषभ-दिनरात
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:50 से 12:45
🤖राहुकाल- 08:52 से 10:35
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- पूर्व


✍विशेष👉


🔅आज शनिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी प्रतिपदा 25:18 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , ज्येष्ठ शुक्लपक्ष प्रारम्भ , भावुका करिदिन , करवीर व्रत ( सूर्यपूजा ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 28:52 तक , द्विपुष्कर योग 28:52 से , दस दिनात्मक श्रीगंगा दशहरा व्रतारम्भ , श्री गंगा स्तोत्र का नित्य वृद्धि क्रम से पाठ , श्री गंगा दशाश्वमेध स्नान प्रारम्भ , महापंचक समाप्त 28:52 पर , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत ,  गुरू श्री अमरदास जी जयन्ती (नानकशाही ) , अंतर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस (कन्फर्म नहीं ) व विश्व कछुआ दिवस ।
🔅कल रविवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी द्वितीया 25:02 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्र दर्शन शुभ , सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 26:33 पर , बुध मिथुन राशि में 23:58 पर , द्विपुष्कर योग 25:01 तक , द्विपुष्कर योग 25:01 तक , वेदारम्भ में अनध्याय , तपनकाल प्रारम्भ ,  श्री करतार सिंह सराभा जयन्ती , पार्कों का यूरोपीय दिवस , राष्ट्रमंडल दिवस (मार्च माह के दूसरे सोमवार का भी विशेष वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।


🎯आज की वाणी👉


🌹
एतां विभूतिं  योगं च
      मम यो वेत्ति तत्त्वतः ।
सोऽविकम्पेन योगेन
      युज्यते नात्र संशयः ॥
श्रीमद्भगवद्गीता 10.7
भावार्थ👉
       जो पुरुष मेरी इस परमैश्वर्यरूप विभूति को और योगशक्ति को तत्त्व  रूप से जानता है , वह निश्चल भक्तियोग से युक्त हो जाता है- इसमें कुछ भी संशय नहीं है ।
🌹


23 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1420- आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
1592 – वियेना में जिओरडनो ब्रूनो को गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था।
1706 जॉन चर्चिल (मार्लबोरो का राजकुमार) ने फ्रांस को हराया, जिसमे 17,000 लोग मारे गए।
1707 सेंटोरिनी काल्डेरा में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ।
1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
1879 – रूसी लेखक इवान तुर्गेनेफ़ को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय ने नागरिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि दी। वे दुनिया के ऐसे पहले लेखक थे, जिसे यह सम्मान दिया गया था।
1904 – वियेना में पहली कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था।
1915 - प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
1928 – 'इतालिया' नामक जैप्लिन वायुपोत में उत्तरी ध्रुव तक पहुँचने का पहला अभियान शुरू हुआ था।
1949 - पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
1977 - बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया। 
1984 - बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
1985 – एक बाँझ औरत ने इलाज के बाद सात बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। इनमें से तीन नवजात ही जीवित रहे, लेकिन वे तीनों भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं थे। परख नली शिशुओं के जन्म की यह पहली बड़ी कोशिश असफल सिद्ध हुई थी।


 


1999 - योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
2001 - पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
2004 - बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे। 
2004 - सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4000 कारें डूबी।
2008 - भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 
2008 - अंतर्राष्ट्रीय संस्था इण्टरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर स्ट्रेण्ड्राइजेशन द्वारा डिस्टिलरी को आईएसओ 9001 का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
2008 - नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
2008 - सोमालिया के समुद्री अपहर्ताओं ने भारतीय कर्मियों वाला जहाज़ छोड़ा। 
2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से नाता तोड़ा।
2009 - भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'रोह मू ह्यून' ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2010 - मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना।
2016- भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से पूरी तरह से भारत में बने स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया।
2019 - भारत में लोकसभा चुनाव की गिनती शुरू हुई , भाजपा को बहुमत मिला।
 
23 मई को जन्मे व्यक्ति👉


1848 - कार्ल विल्हेम ओटो लिलिएनथल का जन्म। इन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया। उनकी उड़ान ने क्रांति कर दी।
1919 - महारानी गायत्री देवी - जयपुर राजघराने की राजमाता थी। 
1923 - अन्नाराम सुदामा - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1949 - ऐलन गार्सिया - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति।


23 मई को हुए निधन👉


1930 - राखालदास बंद्योपाध्याय - प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
2010 - कानू सान्याल- भारतीय नक्सली आंदोलन के जनक । 
2010 - वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति, तेलुगु चलचित्र गीतकार ।
2011 - चन्द्रबली सिंह - एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
2011 - एन. मरियम पिचै- भारतीय राजनीतिज्ञ ।
2011 - चिदानन्द दासगुप्ता भारतीय फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म समीक्षक, फ़िल्म इतिहासकार थे। 
 
23 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 गुरू श्री अमरदास जी जयन्ती (नानकशाही)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस (कन्फर्म नहीं )।
🔅 विश्व कछुआ दिवस ।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।