कोरोना वैक्सीनेशन : जिले में 9 लाख 55 हजार 891 वैक्सीन डोज दी गई

 

हिसार, 14 सितंबर।

    डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरुण ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में अभी तक 9 लाख 55 हजार 891 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।

    अभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक के 1 लाख 20 हजार 124 और 45 से 60 वर्ष के 1 लाख 75 हजार 835 लोगों को प्रथम डोज दी गई है। इसके अलावा 14 हजार 503 हेल्थकेयर वर्कर्स, 8 हजार 775 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 4 लाख 29 हजार 199 लोगों ने पहली डोज ली है।

  इसी प्रकार से 60 वर्ष से अधिक के 59 हजार 654 और 45 से 60 वर्ष के 69 हजार 754 लोगों को वैक्सीनी की दूसरी डोज दी गई है। इसके अलावा 13 हजार 993 हेल्थकेयर वर्कर्स, 8 हजार 152 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 55 हजार 902 लोगों ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण इलाकों में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अपना व अपने परिजनों को टीकाकरण अवश्य करवाएं।