कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन सबसे अहम: डॉ तरुण

 

हिसार, 06 जुलाई।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरुण ने जिलावासियों से अपील की है कि वे अपना वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं क्योंकि कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह सबसे अहम हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले के विभिन्न गावों और शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो में सघन वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा इस दौरान सभी लोग अपना और अपने परिवार का वैक्सीनेशन करवाना सुनिश्चित करें।

डॉ तरुण ने वैक्सीनेशन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जिले में 4 लाख 6 हजार 104 कोरोना वैक्सीन डोज दी गई है। अब तक 3 लाख 51 हजार 286 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इनमें 60 वर्ष से अधिक के 82 हजार 680 और 45 से 60 वर्ष के 1 लाख 1 हजार 898 लोगों को प्रथम डोज दी गई है। इसके अलावा 13 हजार 511 हेल्थकेयर वर्कर्स, 5 हजार 709 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 47 हजार 488 लोगों ने पहली डोज ली है। इसके अतिरिक्त 54 हजार 818 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ली है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के गंभीर दुष्प्रभाव का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया हैं।