अधीक्षक अभियन्ता के आश्वासन पर संगठन ने 2 दिन के लिए अनिश्चितकालीन धरणे को किया स्थगित

 

हिसार, 30 जून। यूनिक हरियाणा
सिचांई विभाग, नहर कॉलोनी हिसार में कार्यकारी अभियन्ता हिसार जल सेवाएं मण्डल हिसार द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगो को पूरा न करने के कारण हरियाणा PWD मैकेनिकल वर्कज यूनियन (रजि.न.41) ने 15/06/2022 को दिनाक 24/06/2022 तक मांगे पूरी न होने पर दिनाक 28/06/2022 को मण्डल कार्यलय हिसार के समक्ष धरणा देने का नोटिस दिया था दिनाक 24/06/2022 तक कार्यकारी अभियन्ता हिसार द्वारा कर्मचारियों की मांगो को अनदेखा किया गया। इसलिए तय समय पर दिनाक 28/06/2022 को कार्यकारी अभियन्ता हिसार जल सेवाएं मण्डल हिसार कार्यलय के समक्ष धरणा दिया गया जिसमे सिचांई विभाग हिसार के एक एक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया लेकिन कार्यकारी अभियन्ता दफतर छोड़कर भाग गया इसलिए कर्मचारियों मे भारी रोष पैदा हुआ और संगठन ने

अनिश्चितकालीन धरणा दे दिया। दिनाक 29/06/2022 को भी कार्यकारी अभियन्ता हिसार कार्यलय छोड़कर भाग गये। अत कर्मचारियों मे मांगो के प्रति रोष को देखते हुए अधीक्षक अभियन्ता (S.E) महोदय ने लिखित में सिटी शाखा सिचांई विभाग की यूनियन को वार्तालाप के लिए बुलाया संगठन के प्रतिनिधिमण्डल ने अधीक्षक अभियन्ता हिसार से वार्तालाप जिसमे अधीक्षक अभियन्ता द्वारा कार्यकारी अभियन्ता हिसार को दिनाक 01/07/2022 को बातचीत करके कर्मचारियों की मांगो को पुरा करने का आश्वासन दिया और तुरन्त बेलदार से मैट के पद पर प्रमोशन भी की। अधीक्षक अभियन्ता के आश्वासन पर संगठन ने 2 दिन के लिए अनिश्चितकालीन धरणे को स्थगित कर दिया है। लेकिन यदि कार्यकारी अभियन्ता हिसार द्वारा दिनाक 01/07/2022 को मांगे पूरी नही की गई तो ये अनिश्चितकालीन धरणा पुन: लगाया जायेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी कार्यकारी अभियन्ता हिसार की होगी। अत: संगठन अधीक्षक अभियन्ता भाखड़ा जल सेवाएं परिमंडल न.1 हिसार के आश्वासन पर यकीन करते हुए 30/06/2022 और 01/07/2022 तक धरणा स्थगित करता है।
सचिव
राजेश माहिच
IB सिटी शाखा
हिसार