महापौर ने आजाद नगर में सुनी जनसमस्या, अधिकारियों को कर समस्याओं का समाधान करने के दिये निर्देश

 हिसार। 14 अप्रैल

महापौर गौतम सरदाना जनसमस्या सुनने के लिए आज आजाद नगर पहुंचे। वार्ड 19 की पार्षद पिंकी शर्मा इस दौरान मौजूद रही।  लोगों ने महापौर को सड़क, स्ट्रीट लाइट, तालाब का सौंदर्यकरन आदि को लेकर मांग पत्र दिया। महापौर ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।



पार्षद पिंकी शर्मा ने बताया कि वार्ड 19 की मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगवाने, निगम सीमा का बोर्ड निगम की सीमा पर लगवाने, तालाब का सौंदर्यकरन करने, वार्ड की कुछ गालियों को पेयजल सप्लाई लाइन से जोड़ने व नहरी पानी उपलब्ध करवाने आदि को लेकर महापौर गौतम सरदाना जी को मांगपत्र दिया है। हमे पूरी उम्मीद है वार्ड की समस्याओं का जल्द ही समाधान महापौर करवाएंगे। इस दौरान आजाद नगर सुधार समिति से सुरेंद्र शर्मा, राजेश,रतन सतपाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सुरेन्द्र शर्मा ने गौअभ्यारण में गौवंशो की सेवा के लिए लगभग 32 क्विटल साबुत हरा चारा दान किया।