कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा बने उप निगम आयुक्त

 हिसार। 16 अप्रैल

नगर निगम हिसार के कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा की शुक्रवार को पदोन्नति हुई। उन्हें उप निगम आयुक्त के पद पर सरकार ने प्रमोट किया है। कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा ने नगर निगम में ईओ के पद पर रहते हुये कई बड़े बदलाव किये। जिससे आम जनता को प्रॉपर्टी टैक्स आदि कार्यों में सुविधा हुई। ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स भरना हो या सिंगल विंडो सिस्टम हो।