कांग्रेस नेता रणधीर पनिहार को पितृ शोक

 यूनिक हरियाणा हिसार, 14  अप्रैल: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नलवा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणधीर पनिहार के पिता मानसिंह का गत दिवस निधन हो गया। वे करीब 86 वर्ष के और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पनिहार में गत सांय किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वे पंचायत के पंच से तीन बार सरपंच, ब्लॉक समिति के सदस्य तथा मार्केट कम्युनिटी के सदस्य रहे तथा अनेक सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी।  वर्तमान में भी उनकी पुत्रवधु गांव की सरपंच है। रणधीर पनिहार ने नलवा हलके से पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था।

विदित रहे कि मानसिंह पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के करीबी साथियों में से थे। सीडब्ल्यूसी मैंबर विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भी टवीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनके साथी रणधीर पनिहार के पिता मान सिंह जी जो मेरे पिता के घनिष्ठ मित्र भी थे, के स्वर्गवास की खबर उनके लिए गहरे सदमे से कम नहीं है। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शान्ति दे और अपने चरणों में स्थान दे।