ऑल इंडिया सिविल सर्विस हॉकी और वालीबॉल चैंपियनशिप हेतू चयन 16 अप्रैल को

 हिसार, 15 अप्रैल।

वर्ष 2020-21 के लिए ऑल इंडिया सिविल सर्विस हॉकी और वालीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभागिता करने वाले खिलाडिय़ों का चयन राजीव गांधी खेल स्टेडियम सोनीपत और द्रौणाचार्य खेल स्टेडियम कुरूक्षेत्र में 16 अप्रैल को किया जाएगा। हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 27 अप्रैल से 04 मई तक राजीव गांधी स्टेडियम सोनीपत तथा वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अप्रैल तक द्रौणाचार्य स्टेडियम कुरूक्षेत्र में आयोजित करवाया जा रहा हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी 16 अप्रैल को  प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सिविल सेवा कर्मचारी टी.ए./डी.ए. अपने विभाग से लेंगे। चयनित खिलाडिय़ों को उक्त प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतू 1500 रुपये प्रति खिलाड़ी की दर से खेल किट, खेल विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इस सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कॉर्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआई डीसी के अधिकारी/कर्मचारी भाग नहीं लेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट  http://dopt.gov.in  पर विजिट कर सकते हैं।