केंद्र व प्रदेश के बाद अब उकलाना में भी अपनी खुद की सरकार बनाएगी जनता: डॉक्टर अजय सिंह चौटाला

 उकलाना में बहाएंगे विकास की गंगा: डॉक्टर अजय सिंह चौटाला 

हिसार, 18 दिसंबर।
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी गठबंधन की सरकार है और अब अगली बारी उकलाना नगरपालिका में गठबंधन प्रत्याशी विजयी बनाकर उकलाना की सरकार बनाएंगे। जिसके बाद उकलाना में विकास की गंगा बहेगी और पिछड़ापन दूर होगा। यह बात जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने उकलाना नगरपालिका के चेयरमैन पद के भाजपा-जजपा गठबंधन के सांझे प्रत्याशी महेंद्र सोनी के समर्थन में उकलाना में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही। 

डॉक्टर अजय सिंह चौटाला का उकलाना पहुंचने पर राज्य मंत्री अनूप धानक, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री निवास गोयल, आशा खेदड़, शेर सिंह बतरा, संदीप धमीजा, प्रत्याशी महेंद्र सोनी ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में भाजपा व जजपा गठबंधन सरकार है तथा अब उकलाना नगर पालिका के चेयरमैन पद को लेकर दोनों पार्टियों ने संयुक्त रूप से महेंद्र सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसलिए आप सांझे प्रत्याशी महेंद्र सोनी को चाबी के निशान पर अपना वोट देकर विजय बनाएं। जिससे आपकी खुद की सरकार बनेगी और भविष्य में सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में आपके पास आपको बरगलाने के लिए काफी लोग आएंगे लेकिन किसी की बातों में ना आकर अपने विकास के लिए चाबी के निशान पर अपना वोट दें और महेंद्र सोनी को विजयी बनाएं। जिससे इलाके का पिछड़ापन दूर होगा और आपके दुख सुख के साथी महेंद्र सोनी उकलाना के चेयरमैन बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मिलकर कड़ी मेहनत करें और हर घर तक जाकर अपने सांझे प्रत्याशी महेंद्र सोनी के लिए मतदाताओं से वोटों की अपील करें। जिससे निश्चित तौर पर महेंद्र सोनी इस चुनाव में विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता में प्रत्याशी महेंद्र सोनी को लेकर उत्साह बना हुआ है। उसे निश्चित है कि वह इस चुनाव में भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार इसी प्रकार निरंतर अगले 4 सालों तक आपकी सेवा करती रहेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने उकलाना में अनेक विकास कार्यो किए हैं और अब ओर ज्यादा तेजी लाई जाएगी।

बॉक्स
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री निवास गोयल ने कहा कि भाजपा-जजपा के सांझे प्रत्याशी महेंद्र सोनी को लेकर कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से वोटों की अपील कर रहे हैं। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करते हुए महेंद्र सोनी को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।


राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि भाजपा और जजपा दोनों ताकत एक साथ मिलकर नगर पालिका उकलाना के चेयरमैन का चुनाव लड़ रही है। जिसमें उकलाना की जनता का पूरा समर्थन उन्हें मिल रहा है। उकलाना के विकास के लिए जनता सांझे प्रत्याशी महेंद्र सोनी को भारी मतों से विजयी बनाएगी और उकलाना में विकास की गंगा और तेजी से बहेगी।


इस मौके पर राज्य मंत्री अनूप धानक, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री निवास गोयल जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, भाजपा के जिला प्रभारी डॉ ओमप्रकाश पहल, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र पूनिया, जजपा की महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, जिला अध्यक्ष रमेश गोदारा, आशा खेदड़, सीमा गैबीपुर, कैप्टन छाजू राम, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व जजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनदीप बिश्नोई, शेर सिंह बतरा, संदीप धमीजा, रामपाल नैन, एडवोकेट तरुण गोयल, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन लावट, सत्यपाल शर्मा, आनंद जैन, राधिका गोदारा, विजय, अमित बूरा, अनिल बालकिया, बलराज खैरी, राजेन्द्र गर्ग सहित भाजपा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।