उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सेक्टर 16-17 में सौंदर्यकरण कार्यों का किया उद्घाटन

हिसार, 25 सितंबर।
पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण की वास्तविकता को बनाए रखना होगा। पर्यावरण में वही सभी प्राकृतिक संसाधन होते हैं जो कई प्रकार से हमारे जीवन के लिए जरूरी हैं। इसलिए हमें भी आने वाली पीढिय़ों के लिए पर्यावरण सरक्षंण की दिशा में अपना-अपना योगदान देना होगा। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सेक्टर 16-17 में सौंदर्यकरण कार्यों तथा ग्रीन बेल्ट का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। पार्षद अमित ग्रोवर ने सदभावना संस्था व सेक्टरवासियों के सहयोग से यहां सैकड़ों की संख्या में उपयोगी पौधे लगाकर इसे आदर्श मार्ग बनाया गया है। इस मुख्य मार्ग को हिसार शहर के सबसे हरे-भरे और स्वच्छ मार्ग के रूप में विकसित किया गया है। इस आदर्श मार्ग पर बड़ी संख्या में वाशिंगटना पाम, बोटल पाम, फाईक्स, तपेहरी फलों, पीपल, बरगद व अन्य छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए हैं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक, मेयर गौतम सरदाना, निगम आयुक्त अशोक गर्ग, एसडीएम राजेंद्र सिंह, जजपा जिला अध्यक्ष रमेश गोदारा, जजपा संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई,  युवा जिला अध्यक्ष अमित बूरा, सिल्क पूनियां, वीरेंद्र चौधरी, इनसो महासचिव आशीष कुंडू, बलराज खैरी, बाली भाटोल सहित नगर निगम के पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।