विवेकानंद शाखा द्वारा राखी बनाओ थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

हिसार 3 अगस्त  - हिसार में भारत विकास परिषद कि विवेकानंद शाखा द्वारा सावन के महीने में महिला सदस्यों द्वारा भारतीय संस्कृतिक से ओत प्रोत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  इन प्रतियोगिता मेंं बढचढ कर हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला शाखा की अध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 व सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की आनलाइन प्रतियोगिताए आयोजित करवाई गई। लोकगीत गायन, लोक नृत्य, तीज महोत्सव, मेंहदी रचाओं प्रतियोगिता, सोलह सिंगार, मास्क बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आकर्षण बिंदु राखी बनाओ थाली सजाओं था जिसमें बच्चों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। शाखा सदस्य निशा गुप्ता कंचन शर्मा, मधु शर्मा ने सयुक्त निर्णायक मंडल ने बताया कि लोक गीत गायन में इंदुबाला प्रथम,  शशी गुप्ता दूसरे तथा संगीता तीसरे स्थान पर रही । लोक नृत्य में इंदुबाला प्रथम तथा सोनिया महाजन ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्वयं रचित मेंहदी प्रतियोगिता में मीनू शर्मा प्रथम रही। मेंहदी प्रतियोगिता में मीनू अग्रवाल प्रथम, सोनू गोयल दूसरे स्थान पर रही। सोलह श्रृगार व तीज क्वीन ने रेणू प्रथम रही। मास्क बनाओं प्रतियोगिता में पिंकी जिंदल पहले स्थान पर, रेणू मंगल दूसरे स्थान पर जबकि सोनू गोयल तीसरे स्थान पर रही। महिला शाखा अध्यक्ष ने बताया कि राखी बनाओं थाली सजाओं  प्रतिोयोगिता का परिणाम आना बाकी है। श्रीमति अग्रवाल ने बताया कि विजेता महिलाओं को घर पर पुरस्कृत किया गया।