रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल दिल्ली की सेवाएं अब हिसार के आधार हस्पताल में

हिसार : 3 अगस्त ।       
दिल्ली के प्रसिद्ध रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल की सेवाएं अब हिसार के आधार अस्पताल में उपलब्ध होंगी। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता नीतिन गांधी ने बताया कि हर महीने के पहले रविवार को प्रसिद्ध चिकित्सक एम.डी. पीडियाट्रिक्स पीजीआई चण्डीगढ, (डीएनबी पीडियोट्रिक्स), डी.एम. पीडियाट्रिक्स गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी, पीडीसीसी डॉ. मृदुल चन्द्र दास अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। वे बच्चों के पेट संबंधी रोगों जैसे पेट में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी दस्त, पेट में सूजन, रक्त स्राव व भूख न लगना आदि रोंगों के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सक हैं। इन रोगों से ग्रस्त बच्चे उनकी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। रविवार को अगस्त को उनकी सेवाएं अस्पताल में उपलब्ध रही जिसका अभिभावकों ने लाभ उठाया।
 
आधार अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञा डॉ. विनिता जैन ने बताया कि यह पहला मौका है जब बच्चों के इन रोगों से संबंधित इलाज के लिए हिसार में ही सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे पूर्व बच्चों के इस तरह के इलाज के लिए लोगों को बाहर के बड़े हस्पतालों में जाना पड़ता था। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिसार के लोग इन सेवाओं का लाभ उठाएंगे। उपरोक्त रोगों से पीडि़त बच्चे अपने रजिस्ट्रेशन के लिए आधार हस्पताल में संपर्क कर सकते हैं।