किशोरों को होना चाहिए अपने धर्म व संस्कारों का ज्ञान : मुनि विजय कुमार

हिसार 20 जुलाई : तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ भवन कटला रामलीला में आज किशोर मंडल का गठन किया गया। इसमें लगभग 14 किशोरों ने भाग लिया। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अभिषेक सुराणा व संरक्षक मुनीष जैन इस अवसर पर मौजूद रहे जिन्होंने इस कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि विजय कुमार ने किशोरों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वांगीण निर्माण किशोरों का लक्ष्य होना चाहिए। उसके लिए जरूरी है वे पतन के रास्तों से स्वयं को बचाएं। गलत सोसायटी से वे सदा दूर रहें। गलत संगत में पडक़र व्यक्ति अपने मौलिक गुणों को नष्ट कर लेता है। बिगडऩे के बाद सुधार होना कठिन होता है। किशोरों के लिए जरूरी है कि वे अपने धर्म और संस्कारों का ज्ञान लें। प्रारंभिक ज्ञान सभी को होना चाहिए। इस दृष्टि से जैन विश्व भारती हर वर्ष जैन विद्या पाठ्यक्रम का आयोजन करती है। सभी किशोर उसमें भाग लेकर लाभान्वित हों। मुनिश्री  की सन्निधि में किशोर मंडल की यह पहली गोष्ठी पूर्ण सफल रही। किशोर मंडल का प्रभारी पुनीत जैन को नियुक्त किया गया। मुनिश्री के सानिध्य में कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।