चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वनस्पति व पादप क्रिया विभाग मे विश्व पर्यावरण दिवस पर एक लाइव वेबिनार का आयोजन

हिसार: 5 जून
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर वनस्पति व पादप क्रिया विभाग ने एक लाइव वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में 761 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें 93 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते खाद्य सुरक्षा व पर्यावरण स्वास्थ्य पर चिन्तन आवश्यक है और इस सदंर्भ में इस लाइव वेबिनार का उद्देश्य यही है कि राष्ट्रीय स्तर पर देश के विभिन्न स्थानों के वैज्ञानिक, विद्यार्थी व सामान्य नागरिकों को इसके बारे में जागृत किया जाए। इस वेबिनार के आयोजन के निदेशक मौलिक व मानविकी विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजवीर सिंह थे जबकि वेबिनार के आयोजन के सचिव डॉ. विनोद गोयल थे। डॉ. श्रीदेवी व डॉ. विमला सिंह इस वेबिनार के मुख्य वक्ता थे। डॉ. श्रीदेवी ने ‘पर्यावरण स्वास्थ्य पर लॉकडाउन के प्रभाव’ व डॉ. विमला सिंह ने ‘कोविड-19 की महामारी के परिपेक्ष्य में खाद्य सुरक्षा’ पर अंतर्राष्ट्रीय चितंन पर वक्तव्य दिया। अंत में डॉ. राजवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को इस वेबिनार में भाग लेने पर धन्यवाद किया व सभी प्रतिभागियों को सप्ताह में एक बार पर्यावरण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।