पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 17 जून 2020 बुधवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
       🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- आषाढ़
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- एकादशी-07:52 तक
🗒पश्चात्- द्वादशी
🌠नक्षत्र- अश्विनी-06:04 तक
🌠पश्चात्- भरणी
💫करण- बालव-07:52 तक
💫पश्चात्- कौलव
✨योग- अतिगण्ड-14:23 तक
✨पश्चात्- सुकर्मा
🌅सूर्योदय- 05:23
🌄सूर्यास्त- 19:21
🌙चन्द्रोदय- 27:10
🌛चन्द्रराशि- मेष-दिनरात
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:22 से 14:06
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- उत्तर


✍विशेष👉


🔅आज बुधवार को 👉 आषाढ़ बदी एकादशी 07:52 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , योगिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , गोपद्म व्रत का उद्यापन , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:04 तक , परमपूज्य संत श्री देवरहा बाबा पुण्य तिथि (योगिनी एकादशी को ) , श्री लिएंडर पेस जन्म दिवस , श्री भगत सिंह कोश्यारी जन्म दिवस , डॉ. कैलाश नाथ काटजू जयन्ती , विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम  दिवस व International Ride to Work Day.
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ बदी द्वादशी 09:41 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , मनोरथ द्वादशी , प्रदोष व्रत , मंगल मीन राशि में 20:15 पर , बुध वक्री 20:27 पर , वक्री शनि उ.षा. 3 में 29:20 पर ,  झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस , गोआ क्रान्ति दिवस , विश्व सतत पाक कला दिवस , सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी दिवस , Autistic Pride Day व International Picnic Day.


🎯आज की वाणी👉


🌹
बालसखित्वमकारणहास्यं
    स्त्रीषु विवादमसज्जनसेवा।
गर्दभयानमसंस्कृतवाणी
    षट्सु  नरो लघुतामुपयाति।।
भावार्थ👉
           बच्चों से दोस्ती, बिना कारण हँसना, स्त्रियों से बहस करना, दुष्ट की सेवा, गधे की सवारी और व्याकरण विहीन वाणी ~ इन छह कार्यों से मनुष्य छोटेपन को प्राप्त करता है।
🌹


17 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1397 – डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना हुई।
1609 – नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
1734 - फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया।
1745 - अमेरिकी उपनिवेशों ने लुईबॉर्ग, फ़्रैंक से केप ब्रेटन द्वीप को कैप्चर किया।
1756 – नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया।
1773 - कूकाका, कोलम्बिया की स्थापना जुआना रंगेल डी कुएल्रर द्वारा की गई।
1775 – बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।
1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
1856 - रिपब्लिकन पार्टी ने अपना पहला राष्ट्रीय सम्मेलन फिलाडेल्फिया में किया।
1885 – फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा।
1898 – अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना की गई।
1917 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया।
1936 - हेनरिक हिमलर को जर्मन पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया।
1938 – जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1950 – मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।


बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।
1967 – चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।
1970 – शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।
1974 – ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हुए।
1981 – मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।
1985 - जॉन हेन्ड्रिक्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका में डिस्कवरी चैनल शुरू किया।
1994 – शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई।
1994 - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
1999 – विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच टाई रहा। ग्रुप चरण में रन रेट बेहतर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा।
1999 - लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त।
1999 - कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
2001 - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
2002 - कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
2003 - फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
2004 - मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। इ
2004 - बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
2008 - देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2008 - रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया। 
2008 - कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
2015 – अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की।
2019 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पहली बार भारतीय स्कूली छात्रों के लिए दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए अपनी प्रयोगशालाएँ खोली ।
2019 - डेनमार्क की इंगेर एंडरसन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।


17 जून को जन्मे व्यक्ति👉


1887 - कैलाश नाथ काटजू - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1903 - ज्योति प्रसाद अग्रवाल - असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।
1942 - भगत सिंह कोश्यारी - भारतीय राजनीतिज्ञ व  वे उत्तराखण्ड राज्य के द्वितीय सफल मुख्यमन्त्री रहे।
1957 - फ़िलिप चेवरोन - संगीतज्ञ , आयरिश गायक - गीतकार , गिटारवादक और रिकॉर्ड निर्माता थे। 
1973 - लिएंडर पेस - भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी। 
1980 – सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ।
1981 - अमृता राव - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।


17 जून को हुए निधन👉


1631 - मुमताज़ महल - आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट 'ख़ुर्रम' (शाहजहाँ) से हुआ।
1674 - जीजाबाई - शाहजी भोंसले की पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी की माता।
1862 - लॉर्ड कैनिंग - भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ।
1895 - गोपाल गणेश आगरकर - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
1928 – तत्कालीन उड़ीसा (अब ओडिशा) के रत्न कहे जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक चिंतक और कवि पंडित गोपा बंधु दास का निधन।
2019 - मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी सुनवाई के दौरान अदालत में गिर पड़े और उनका निधन हो गया।


17 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 परमपूज्य संत श्री देवरहा बाबा पुण्य तिथि (योगिनी एकादशी को ) ।
🔅 श्री लिएंडर पेस जन्म दिवस ।
🔅 श्री भगत सिंह कोश्यारी जन्म दिवस ।
🔅 डॉ. कैलाश नाथ काटजू जयन्ती ।
🔅 विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम  दिवस ।
🔅 International Ride to Work Day.


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।