पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 12 जून 2020 शुक्रवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
       🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- आषाढ़
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- सप्तमी-22:54 तक
🗒पश्चात्- अष्टमी
🌠नक्षत्र- शतभिषा-18:48 तक
🌠पश्चात्- पूर्वभाद्रपदा
💫करण- विष्टि-09:59 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- विश्कुम्भ-10:26 तक
✨पश्चात्- प्रीति
🌅सूर्योदय- 05:22
🌄सूर्यास्त- 19:19
🌙चन्द्रोदय- 24:37
🌛चन्द्रराशि- कुम्भ-दिनरात
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:53 से 12:48
🤖राहुकाल- 10:36 से 12:21
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- पश्चिम


✍विशेष👉


🔅आज शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी सप्तमी  22:54 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , विजया पार्वती व्रत , सर्वदोषनाशक रवि योग 18:48 तक , विघ्नकारक भद्रा 10:02 तक , पंचक जारी , शुक्र बाल्यत्व समाप्त 19:20 पर  , श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित ) स्मृति दिवस व विश्व बाल श्रम निषेध दिवस।
🔅कल शनिवार को 👉 आषाढ़ बदी अष्टमी 25:00 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री कालाष्टमी / श्री शीतलाष्टमी व्रत , पर्युषितान्न , पंचक जारी , इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए ", श्री विमलनाथ भगवान मोक्ष कल्याणक ( आषाढ़ कृष्ण अष्टमी ) ,  श्री ई० एम० एस० नंबूदरीपाद जयन्ती (कन्फर्म नहीं ) , मेजर मनोज तलवार शहीदी दिवस व अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म ( रंगहीनता ) जागरूकता दिवस ।


🎯आज की वाणी👉


🌹
षण्णामात्मनि नित्यानाम्
            ऐश्वर्यं योऽधिगच्छति ।
न  स  पापैः   कुतो   नार्थै-
            र्युज्यतेविजितेन्द्रियः।।
भावार्थ👉
       मन में नित्य रहने वाले छः शत्रु – काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद तथा मात्सर्य (ईर्ष्या) को जो वश में कर लेता है, वह जितेन्द्रिय पुरुष पापों से ही लिप्त नहीं होता, फिर उनसे उत्पन्न होने वाले अनर्थों की तो बात ही क्या है।
🌹


12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इ न्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
1817 - जर्मन आविष्कारक कार्ल ड्रैस मैनेंहिम में अपना बांका घोड़ा ("ड्रेसीन" या लॉफमास्काइन), साइकिल का सबसे प्रारंभिक रूप चलाया।
1830 - फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी।
1852 - ताइपिंग विद्रोह: ताइपिंग बलों ने हुनान में प्रवेश किया।
1889 – उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
1952 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।


1968 - यू.एस. में रोज़मरी की बेबी फिल्म का प्रकाशन किया गया।
1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1987 - ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
1994 – दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
1998 - भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
1999 - पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए 'मिशन' हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
2001 - सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू। 
2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
2002 - स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
2004 - सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। 
2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007 - कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। 
2007 - आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 - दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
2008 - प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016- साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
2019 - गुआदलाहारा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत को गेस्ट ऑफ़ ऑनर चुना गया।
2019 - भारत ने मानवरहित स्क्रैमजेट का किया सफल परीक्षण।


12 जून को जन्मे व्यक्ति👉


1929 – ऐनी फ्रैंक का जन्म। जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा​ बिकने वाली किताबों में से एक है।
1932 - ई. श्रीधरन - भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
1932 - पद्मिनि, हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)।
1935 - श्यामा - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1957 - नरेन्द्र सिंह तोमर - भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ। 
1957 – पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ। 


12 जून को हुए निधन👉


1972 - श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।
1976 - गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
2000 - पी.एल देशपांडे, मराठी लेखक।
2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।
2017 - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
2019 - उप्र बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्षा दरवेश यादव की हत्या हुई।
 
12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित ) स्मृति दिवस।
🔅 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस ।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।