पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 07 जून 2020 रविवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
       🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- आषाढ़
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- द्वितीया-20:57 तक
🗒पश्चात्- तृतीया
🌠नक्षत्र- मूल-14:11 तक
🌠पश्चात्- पूर्वाषाढ़ा
💫करण- तैतिल-09:41 तक
💫पश्चात्- गर
✨योग- शुभ-14:50 तक
✨पश्चात्- शुक्ल
🌅सूर्योदय- 05:22
🌄सूर्यास्त- 19:17
🌙चन्द्रोदय- 21:02
🌛चन्द्रराशि- धनु-दिनरात
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:52 से 12:47
🤖राहुकाल- 17:33 से 19:17
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- पश्चिम


✍विशेष👉


🔅आज रविवार को 👉आषाढ़ बदी द्वितीया 20:57 तक पश्चात् तृतीया शुरु , सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में 24:28 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 14:11 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 14:11 तक , वायु प्रवहण काल ,  भगवान आदिनाथ गर्भ कल्याणक ( जैन , आषाढ़ कृष्ण द्वितीया ) , श्री महेश श्रीनिवास भूपति जन्म दिवस , श्री बासप्पा दानप्पा जत्ती स्मृति दिवस व विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस।
🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ बदी तृतीया 19:58 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 08:22 से 19:57 तक , विश्व महासागर दिवस व विश्व ब्रेन ट्यूमर (मस्तिष्क अर्बुद) दिवस ।


🎯आज की वाणी👉


🌹
जनिता चोपनेता च
    यस्तु  विद्यां  प्रयच्छति।
अन्नदाता  भयत्राता
    पञ्चैता पितरः स्मृताः॥
भावार्थ👉
         जन्म देनेवाला, उपनयन संस्कार करनेवाला, विद्या देनेवाला, अन्नदाता तथा भय से रक्षा करनेवाला, ये पांच प्रकार के पिता होते हैं ।
🌹


7 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1099 – यरुशलम में पहले क्रुसेडर्स पहुंचे।
1413 – नेपल्स के राजा लैडिसलाव ने रोम पर कब्जा किया।
1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफ़गान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
1546 – इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड/आयरलैंड के साथ आंद्रेस शांति समझौता किया।
1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1654 – लुई चतुर्दश फ्रांस के राजा बने।
1692 – कैरिबियाई देश जमाइका के पोर्ट राॅयल में भूकंप से तीन हजार लोगों की मौत।
1769 - डैनियल बून ने केंटुकी के ब्लूग्रास राज्य की तलाश शुरू की। 
1780 – एंटी-कैथोलिक दंगा लंदन में शुरू हुआ जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई।
1801 - पुर्तगाल और स्पेन ने बदाजोज़ की संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसके परिणामस्वरूप पुर्तगाल ने ओलिवेन्झा शहर को खो दिया।
1809 - दुराणी साम्राज्य के शुजा शाह ने ब्रिटिशों के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किये।
1827 - यूनानी रक्षकों ने जनरल रशीद पाशा की कमान के तहत मिस्र की सेनाओं को एथेंस में आत्मसमर्पण किया।
1832 - रिफॉर्म एक्ट यूनाइटेड किंगडम में कानून बना।
1839 - हवाई अधिकारों का घोषणापत्र हस्ताक्षरित किया गया।
1862 – संयुक्त राज्य अमेरिका तथा ब्रिटेन दास व्यापार खत्म करने पर राजी हुए। 
1863 – फ्रांसीसी सेना ने मेक्सिको शहर पर कब्जा किया।
1864 – अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति के लिए दूसरी बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाये गये।
1892 - मिनियापोलिस में रिपब्लिकन सम्मेलन शुरू हुआ।
1893 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1898 - अमेरिका की सामाजिक लोकतंत्र पार्टी ने पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, शिकागो में रखा।
1906 - कनार्ड लाइनर आरएमएस लुसेतिया को ग्लासगो में दुनिया के सबसे बड़े जहाज के रूप में लॉन्च किया।
1929 – वेटिकन सिटी एक संप्रभु देश बना।
1939 – जार्ज षष्टम तथा एलिजाबेथ ब्रिटेन के पहले राजा और रानी बने जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया।
1948 – वामपंथियों ने पूरी तरह से चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा कर लिया।
1949 - डॉक वर्कर्स ने यूनाइटेड किंगडम में हड़ताल शुरू की।
1966 – सोनी कॉर्पोरेशन ने अपने नए ब्रांड वाला वीडियो टेप रिकॉर्डर पेश किया।
1975 – पहले विश्व कप का पहला मैच भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉडर्स स्टेडियम में खेला गया। इसमें भारत की हार हुई (कन्फर्म नहीं)।
1979 – भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर-एक को सोवियत संघ के बीयर्स लेक से छोड़ा गया।


 


1995 - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
1998 - स्पेन के कार्लोस मोया ने फ़्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल ख़िताब जीता।
1999 - श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
2000 - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
2004 - इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006 - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
2007 - अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
2013 – चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हुए।
2014 - मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन महिलाओं का टेनिस जीता।
2016 - इस्तांबुल के केंद्रीय पुलिस पर कार बम हमले में 11 लोग मारे गए।
2019 - दक्षिण कश्मीर के पंजारन (पुलवामा) में गुरुवार देर शाम शुरू हुई मुठभेड़ लगभग 16 घंटे बाद जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों के मारे जाने के साथ समाप्त हुई।


7 जून को जन्मे व्यक्ति👉


1909 - वर्जीनिया एपगर - अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।
1914 - ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक का जन्म पानीपत में हुआ।
1954 - टीकू तलसानिया - टीकू तलसानिया हिन्दी फ़िल्मों के एक हास्य अभिनेता।
1974 – भारतीय टेनिस सुपरस्टार महेश भूपति का जन्म चेन्नई में हुआ।


7 जून को हुए निधन👉


1631 – मुगल बादशाह शाहजहां की बेगम मुमताज की 39 वर्ष की आयु में चौहदवें बच्चे के जन्म के दौरान  बुरहानपुर में मृत्यु।
1954 - एलेन ट्यूरिंग - अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे । 
2002 - बी डी जत्ती - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति।
2016 - अंबर गुरुंग - एक नेपाली , संगीतकार , गायक, और गीतकार थे। 


7 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 भगवान आदिनाथ गर्भ कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण द्वितीया )।
🔅 श्री महेश श्रीनिवास भूपति जन्म दिवस ।
🔅 श्री बासप्पा दानप्पा जत्ती स्मृति दिवस।
🔅 विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।