31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, Lockdown 4.0

केंद्र सरकार की तरफ से देश में लॉकडाउन 4.0 को 31 मई तक बढ़ाएगा जाएगा। मोदी सरकार की तरफ से थोड़ी देर में गाइडलाइन्स का ऐलान होने वाला है। इससे पहले पंजाब और महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्यों में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।इन दोनों राज्यों के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है।हालांकि लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ छूट दी जाएंगी, ताकि जीवन धीरे धीरे पटरियों पर आ सके। हरियाणा में भी कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन के चौथे चरण में छूट मिल सकती है। मनोहर सरकार ने अभी भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को नहीं खोलने के संकेत दिए हैं।सरकार आर्थिक गतिविधि फिर से शुरू करने के लिए रोडमैप तैयार कर रही है। जरूरी चीजों के अलावा अन्य दुकानें भी खुल सकती हैं। हालांकि रेड जोन और कंटेनमेंट जोन में सरकार रियायत नहीं देने के पक्ष में है। लॉकडाउन 4.0 में सरकार कई रियायतें दे सकती है। इनमें  मेट्रो, बस और कैब सेवाओं का परिचालन भी शामिल है। हालांकि मेट्रो का परिचालन 15-15 मिनट के अंतराल पर होगा और यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही यात्रा के लिए आरोग्य सेतु एप और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।