पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 27 मई 2020 बुधवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
       🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- ज्येष्ठ
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- पंचमी-24:33 तक
🗒पश्चात्- षष्ठी
🌠नक्षत्र- पुनर्वसु-07:28 तक
🌠पश्चात्- पुष्य
💫करण- बव.-12:55 तक
💫पश्चात्- बालव
✨योग- वृद्धि-26:19 तक
✨पश्चात्- ध्रुव
🌅सूर्योदय- 05:24
🌄सूर्यास्त- 19:12
🌙चन्द्रोदय- 09:11
🌛चन्द्रराशि- कर्क-दिनरात
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:50 से 12:46
🤖राहुकाल- 12:18 से 14:01
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- उत्तर


✍विशेष👉


🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी पंचमी 24:33 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्रुति पंचमी (जैन ) , महादेव विवाह (उड़ीसा ) , सर्वदोषनाशक रवि योग 07:28 तक , पण्डित श्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि , श्री अजॉय कुमार मुखर्जी स्मृति दिवस व श्री हंगपन दादा शहीदी दिवस (अशोक चक्र सम्मानित ) ।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी षष्ठी 23:28 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , विन्ध्यवासिनी षष्ठी पूजन , अरण्य षष्ठी , जामात्रि षष्ठी (बंगाल ) , शीतला षष्ठी यात्रा (उड़ीसा ) , शुक्र (वक्री ) रोहिणी नक्षत्र में 12:28 पर  , शुक्र वार्धक्य प्रारम्भ 05:28 पर ,  सर्वार्थसिद्धियोग  / कार्यसिद्धियोग  / अमृतसिद्धियोग / गुरुपुष्यामृतयोग  सूर्योदय से 07:27 तक  , सर्वदोषनाशक रवि योग 07:27 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 07:27 से ,  श्री वीरसावरकर जयन्ती व श्री विजय सिंह पथिक स्मृति दिवस ।


🎯आज की वाणी👉


🌹
कोकिलानां स्वरो रूपं
        स्त्रीणां रूपं पतिव्रतम् ।
विद्या रूपं कुरूपाणां
        क्षमारूपं तपस्विनाम्।।
भावार्थ👉
         कोयल का सौंदर्य उसके स्वर में है,स्त्रियों की शोभा उनके द्वारा पतिव्रत धर्म के पालन में है। कुरूप पुरुषों की शोभा विद्या में है और तपस्वी क्षमा से शोभा पाते है।
🌹


27 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1153 – मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने।
1199 – जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
1538 – जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जाॅन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
1647 – अमरीका के मसाचूसेट्स राज्य में पहली चुड़ैल आचा यंग को फाँसी दी गई थी।
1717 - स्पेन ने न्यू ग्रेनेडा के विक्सरियल्टी के रूप में अपनी दक्षिण अमेरिकी उपनिवेशों को एकजुट किया।
1799 - विंटरथुर का युद्ध: डेन्यूब की फ्रांसीसी सेना से हाब्सबर्ग सेना ने उत्तर-पूर्व स्विट्जरलैंड के नियंत्रण को सुरक्षित रखा।
1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।
1856 - डॉक्टर विलियम पामर (रॉउली पॉयजनर) ने स्टैफोर्ड, इंग्लैंड में जहर का दोषी पाया गया।
1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।
1896 – अमेरिका के सेंट लुइस में अाये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
1926 – लेबनान में संविधान को अपनाया।
1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था। तब इस टेप का इस्तेमाल मोटर-कारों को रंगते हुए उनके शीशों को रंग से बचाने के लिए किया जाता था।
1937 – अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया।
1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया।
1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।
1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ।
1973 – बहरीन में संविधान अपनाया गया।
1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।


 


1983 – जापान में आए 7.7 रिएक्टर स्केल के भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई थी।
1991 – आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत।
1994 - नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
1999 - बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं।
1999 - विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया।
1999 - सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
2005 - दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006 - इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
2008 - केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2010 - भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
2011- ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन - अब भारतीय शहरों मे। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।
2019 - फर्जी डिग्री पर लगाम लगाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रमाणपत्रों में क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया।
2019 - छात्रा अपराजिता सिंह ने केमिस्ट्री में पिरियाडिक टेबुल को 37 सेकेंड में पढ़ कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम।


27 मई को जन्मे व्यक्ति👉


1332 – अबू ज़ैद की उपाधि से याद किए जाने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म।
1894 - पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी - ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
1928 - बिपिन चन्द्र - प्रसिद्ध इतिहासकार।
1957 - नितिन गडकरी - भारत के उद्योगपति और 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ राजनेता।
1962 - रवि शास्त्री - प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर।
1980 - मुकेश छाबरा - हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय कास्टिंग डायरेक्टर व अभिनेता ।


27 मई को हुए निधन👉


1919 - कंदुकूरी वीरेशलिंगम - तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली।
1935 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1964 - जवाहरलाल नेहरू - भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964)।
1983 - सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1986 - अजॉय कुमार मुखर्जी - एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता थे जिन्होंने पश्चिम बंगाल के चौथे और छठे मुख्यमंत्री के रूप में तीन छोटे कार्यकाल दिए। 
2016 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
2019 - बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया ।


27 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉



🔅 पण्डित श्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि ।
🔅 श्री अजॉय कुमार मुखर्जी स्मृति दिवस।
🔅 श्री हंगपन दादा शहीदी दिवस (अशोक चक्र सम्मानित) ।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।