पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 25 मई 2020 सोमवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
       🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- ज्येष्ठ
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- तृतीया-25:20 तक
🗒पश्चात्- चतुर्थी
🌠नक्षत्र- मृगशिरा- 06:10 तक
🌠पश्चात्- आद्रा
💫करण- तैतिल-13:14 तक
💫पश्चात्- गर
✨योग- धृति-05:54 तक
✨पश्चात्- शूल
🌅सूर्योदय- 05:25
🌄सूर्यास्त- 19:11
🌙चन्द्रोदय- 07:18
🌛चन्द्रराशि- मिथुन-दिनरात
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:50 से 12:45
🤖राहुकाल- 07:08 से 08:51
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- पूर्व


✍विशेष👉


🔅आज सोमवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी तृतीया 25:20 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सायान्ह व्यापिनी तृतीया में रम्भा व्रत ,  नवतपा प्रारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 06:10 तक  , वीर श्री महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया जयन्ती ( 480वीं , ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया ) , ईदुल फितर (मीठीईद , मुस्लिम ) , शव्वाल मासारम्भ (मुस्लिम ) ,  श्री रास बिहारी बोस जयन्ती , श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस , श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस , विश्व थायराइड दिवस व Geek Pride Day 2020 (स्वीडन )।
🔅कल मंगलवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी चतुर्थी 25:10 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (अंगारक योग )  , उमा चतुर्थी ( बंगाल , उड़ीसा ) ,बुढ़वा मंगल , सर्वदोषनाशक रवि योग 07:02 से , विघ्नकारक भद्रा 13:16 से 25:10 तक , , गुरू श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस / ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार ) , श्री धर्मनाथ जी मौक्ष (जैन ) , क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती , श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती व पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस ।


🎯आज की वाणी👉


🌹
गुणाधिकान्मुदं लिप्सेद्
         अनुक्रोशं गुणाधमात्।
मैत्रीं समानादन्विच्छेत्
         न    तापैरभिभूयते  ॥
          {श्रीमद्भागवतम् 4/8/34}
भावार्थ👉
        मनुष्य को अपने से अधिक गुणवान (विद्वान्) को देख कर प्रसन्न होना चाहिए। जो अपने से कम गुणवाला हो, उस पर दया करना चाहिए और अपने से समान गुण वाले से मित्रता का भाव रखना चाहिए। ऐसा करने वाले को दुख कभी दुखी नहीं कर  सकता।
🌹


25 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1611 – मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।
1720 - शिप "ले ग्रैंड सेंट एंटोनी" मार्सिले पंहुचा, और यूरोप में प्लेग से लगभग 100,000 मारे गए।
1827 - रोमानियाई आविष्कारक पेट्राचे पोएन्नू को एक फॉर्च्यून पेन के आविष्कार के लिए एक फ्रांसीसी पेटेंट प्राप्त हुआ है, जो कि बदली स्याही कारतूस के साथ होता है।
1877 – 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर 'सर जॉन लॉरेंस' उड़ीसा तट के पास डूबा।
1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।
1963 – अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया।
1970 – बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना की गई।
1985 – बांग्लादेश में आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई।


 


1989 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
1991 – इजरायल ने करीब 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला।
1995 - अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
1998 - परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।
2003 - चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
2006 - नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। 
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 
2007 - श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
2008 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी के द्वारा भेजा गया फिनिक्श रोवर मंगल ग्रह के सतह पर उतरा।
2008 - कर्नाटक विधान सभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।
2008 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीन के भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
2008 - दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के बारह देशों ने यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर एक नए संगठन का गठन किया। 
2008 - हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने विवादित पुलाऊ बाटू द्वीप सिंगापुर को हस्तांतरित किया। 
2010 - भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।
2011 – अमेरिका के मशहूर ओपरा विफ्रे शो 25 साल बाद बंद किया गया। इस हिट अमेरिकी शो की एंकर ओपरा विफ्रे थी।
2013 – जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने।
2019 - भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर (57) को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के शांति रक्षा मिशन का कमांडर बनाया गया ।


25 मई को जन्मे व्यक्ति👉


1831 - दाग़ देहलवी - प्रसिद्ध उर्दू शायर।
1886- रास बिहारी बोस- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद।
1933 - बासदियो पांडेय - त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री।


25 मई को हुए निधन👉


1924 – जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति रहे सर आशुतोष मुखर्जी का निधन।
1978 - बीरेन मित्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे , वे उडिशा के मुख्यमंत्री भी रहे।
1998 - लक्ष्मीकांत - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
2005- सुनील दत्त - हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
2010- तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता।
2011 - रजनीकांत अरोल - भारतीय समाज सेवी थे। 
2011 - महमूद धौलपुरी - हिंदुस्तानी संगीत के एक भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें हारमोनियम के एक प्रमुख प्रतिपादक के रूप में जाना जाता है, 
2012 - भगवत रावत - प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार।
2013 - महेंद्र कर्मा - छत्तीसगढ़ राज्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित एक भारतीय आदिवासी राजनेता थे ।


25 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 वीर श्री महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया जयन्ती ( 480वीं , ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया ) ।
🔅 ईदुल फितर (मीठी ईद , मुस्लिम ) ।
🔅 श्री रास बिहारी बोस जयन्ती ।
🔅 श्री सुनील दत्त स्मृति दिवस ।
🔅 श्री बीरेन मित्रा स्मृति दिवस ।
🔅 विश्व थायराइड दिवस ।
🔅 Geek Pride Day 2020 (स्वीडन)।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।