पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 14 मई 2020 बृहस्पतिवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
   🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- ज्येष्ठ
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- सप्तमी-06:52 तक
🗒पश्चात्- अष्टमी
🌠नक्षत्र- श्रवण-06:23 तक
🌠पश्चात्- धनिष्ठा
💫करण- बव.-06:52 तक
💫पश्चात्- बालव
✨योग- ब्रह्म-25:16 तक
✨पश्चात्- एन्द्र
🌅सूर्योदय- 05:30
🌄सूर्यास्त- 19:04
🌙चन्द्रोदय- 25:30
🌛चन्द्रराशि- मकर-19:22 तक
🌛पश्चात्- कुम्भ
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:50 से 12:44
🤖राहुकाल- 13:59 से 15:41
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- दक्षिण


✍विशेष👉


🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी सप्तमी 06:52 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री कालाष्टमी व्रत , महापंचक प्रारम्भ 06:23 से  23 मई शनिवार को 28:52 पर समाप्त , पंचक 19:22 से  , सूर्य की वृष संक्रांति 17:16 पर ( विशेष पुण्यकाल 10:52 से संक्रांति काल तक  , सामान्य पुण्यकाल संक्रांति काल से सूर्यास्त तक , गो - अन्न - जल - तिल आदि दान व गोदावरी स्नान ) , संकल्प आदि में प्रयोजनीय ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ , मंगल शतभिषा नक्षत्र में 14:00 पर , बुध उदय पश्चिम में 10:21 पर , गुरु वक्री 20:02 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 06:23 तक ,  छत्रपति श्री शम्भाजी महाराज जयन्ती व डॉ. श्री रघुवीर स्मृति दिवस।
🔅कल शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ बदी अष्टमी 08:23 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री शीतलाष्टमी व्रत , पर्युषितान्न (बासी ) भोजन करना विहित है , महापंचक / पंचक जारी , गुरू श्री हरगोविन्द सिंह गुरयाई (प्राचीनमतानुसार ) , शहादत हजरत अली , संत श्री दादूदयाल पुण्यतिथि (ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी ) , महान क्रान्तिकारी श्री सुखदेव जयन्ती , श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस , विश्व परिवार दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस।


🎯आज की वाणी👉


🌹
मत्तः प्रमत्तः उन्मत्तः
    श्रान्तः क्रुद्धः बुभुक्षितः।
त्वरमाणश्च लुब्धश्च
    भीतः कामी  च ते दश ॥
अर्थात्👉
      मद्य पीया हुआ, लापरवाह, उन्मत्त (पागल) , थका हुआ, क्रोधी, भूखा, त्वरित(जल्दबाज़) , लोभी, डरपोक और विषयलंपट – ये दस धर्म को नहीं जानते (अर्थात् उनसे संबंध नहीं रखना चाहिए ) ।
🌹


14 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1610 – फ्रांस में हेनरी IV की हत्या हुई और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1719 - न्यू फ्रांस ने स्पेन के साथ युद्ध में बिएनविल, पेंसाकोला पर कब्जा किया।
1767 - ब्रिटिश सरकार ने चाय पर अमेरिकियों का आयात शुल्क घटाया।
1796 - इंग्लैंड में एडवर्ड जेनर ने पहले चेचक का टीकाकरण किया था।
1800 -  द्वितीय गठबंधन: जनरल लूयस-एलेक्जेंडर बेर्थियर के तहत फ्रांसीसी सेनाएं ओस्टा घाटी में फोर्ट बर्द में 400 ऑस्ट्रो-पिदममोन सैनिकों द्वारा रोकी गई।
1811 – पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।
1870 - नेल्सन फुटबॉल क्लब और नेल्सन कॉलेज के बीच न्यूजीलैंड में पहला रग्बी मैच खेला गया।


 


1872 – प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरे के खिलाफ एमसीसी के पहले 7 विकेट शून्य के स्कोर पर गिरे।
1878 – पहली बार वैसलीन नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकृत करवाया था।
1879 – थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।
1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
1912 - चीन ने छह बिजली रेल ऋण समझौते को मना किया।
1914 - वुडरो विल्सन ने मातृ दिवस की घोषणा पर हस्ताक्षर किए। 
1941 – 36,000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।
1948 – इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1963 – कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।
1973 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
1992 – भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगा दिया था। संयुक्त राष्ट्र और भारत समेत 32 देशों ने उसे आतंकवादी संगठन करार दिया।
1999 - पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती।
1999- सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत। इस पंचांग को सीधे प्राप्त एवं सभी तरह की लेटेस्ट खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
2001 - भारत और मलेशिया में सात समझौते।
2004 - डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।
2006 - पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नये राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित।
2006 - चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।
2007 - जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी।
2008 - टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।
2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।
2012 – इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।
2019 - भारत ने अमेरिका पर जवाबी शुल्क की समय सीमा बढ़ाई।


14 मई को जन्मे व्यक्ति👉


1657 - शम्भाजी - शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे।
1883 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।
1892 - अरुण चन्द्र गुहा - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता।
1923 - मृणाल सेन, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।
1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क एलियट ज़ुकेरबर्ग का जन्म ।
1987 - ज़रीन खान एक भारतीय अभिनेत्री व मॉडल।
1997- मानुषी छिल्लर - सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता । जिन्हें विश्व सुन्दरी 2017 के ताज से नवाज़ा गया।
1998 - तरूनी सचदेव - भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री ।


14 मई को हुए निधन👉


1923 - एन.जी. चन्दावरकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1943 - अल्ला बख़्श - अंग्रेज़ी शासन के दौरान एक जमींदार, सरकारी ठेकेदार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेता थे।
1963 - डॉक्टर रघुवीर, प्रख्यात विद्वान् तथा राजनीतिक नेता। "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1978 - जगदीशचन्द्र माथुर - प्रसिद्ध नाटककार।
2012 - तरुनी सचदेव -भारतीय मॉडल एवं बाल अभिनेत्री (जन्मदिन भी आज के दिन था )।
2016 - कंडासामी कुप्पुसामी- तमिल विद्वान् एवं लेखक।


14 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 छत्रपति श्री शम्भाजी महाराज जयन्ती।
🔅 डॉ. श्री रघुवीर स्मृति दिवस ।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।