ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- ज्येष्ठ
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- तृतीया-08:06 तक
🗒पश्चात्- चतुर्थी
🌠नक्षत्र- मूल-28:13 तक
🌠पश्चात्- पूर्वाषाढ़ा
💫करण- विष्टि-08:06 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- शिव-06:40 तक
✨पश्चात्- सिद्ध
🌅सूर्योदय- 05:33
🌄सूर्यास्त- 19:02
🌙चन्द्रोदय- 22:18
🌛चन्द्रराशि- धनु-दिनरात
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:50 से 12:44
🤖राहुकाल- 17:21 से 19:02
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- पश्चिम
✍विशेष👉
🔅आज रविवार को 👉 ज्येष्ठ बदी तृतीया 08:06 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 28:13 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:05 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:13 तक , मातृ दिवस 2020 (भारत , मई का दूसरा रविवार ) , श्री योगेन्द्र सिंह यादव जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) व श्री सुधाकरराव नाईक स्मृति दिवस।
🔅कल सोमवार को 👉 ज्येष्ठ बदी चतुर्थी 06:37 तक पश्चात् पंचमी शुरु , सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में 06:23 पर , शनि वक्री 09:38 पर व राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2020 (भारत)।
🎯आज की वाणी👉
🌹
नारुन्तुदः स्यान्न नृशंसवादी
न हीनतः परमभ्याददीत ।
ययास्य वाचा पर उद्विजेत
न तां वदेदुषतीं पापलोक्याम् ॥
भावार्थ👉
(सभ्य मनुष्य का कर्तव्य है कि वह) दूसरे के मर्म को चोट न पहुँचाए, चुभने वाली बातें न बोले, घटिया तरीके से दूसरे को वश में न करे, दूसरे को उद्विग्न करने एवं ताप पहुंचाने वाली, पापी जनों के आचरण वाली बोली न बोले ।
🌹
10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1503 इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1526 पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
1655 ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
1744 लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
1752 बेंजामिन फ्रैंकलिन अपने पतंग-फ्लाइंग प्रयोग के साथ बिजली कंडक्टर की जांच किया।
1768 जॉन विलक्स को "द नॉर्थ ब्रिटान" के लिए एक लेख लिखने के लिए कैद किया गया जिसमें किंग जॉर्ज III की गंभीर आलोचना की गयी थी। इस कार्रवाई से लंदन में दंगे हुए।
1774 अपने दादा, लुई XV की मौत के बाद लुई XVI फ्रांस के राजा बने।
1796 नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।
1801 त्रिपोली के पास्का ने कोंसलेट पर फांसी देने के बाद संयुक्त राज्य पर युद्ध की घोषणा की।
1810 रेव. हेनरी डंकन ने स्कॉटलैंड के रूथवेल में दुनिया का पहला वाणिज्यिक बचत बैंक खोला था।
1823 मिसिसिपी नदी को नेविगेट करने के लिए पहला स्टीमबोट फिटिंग स्नोलिंग पर आया।
1833 ले वैन खोई विद्रोह सम्राट मिन्ह और वियतनाम के खिलाफ शुरू हुआ।
1837 1837 का आतंक (लड़ाई) न्यूयॉर्क शहर में शुरू हुआ।
1857 - भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन मेरठ की छावनी से आरंभ हुआ था।
1893 लंदन में इंपीरियल संस्थान खोला गया।
1908 वेस्ट वर्जिनिया के ग्रेफ्टन में चर्च सर्विस के दौरान पहला मदर्स डे मनाया गया।
1924 जे एडगर हूवर को जांच ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किया गया।
1925 न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री विलियम मासी का कार्यालय में निधन हो हुआ।
1934 राजस्व अधिनियम संयुक्त राज्य अमेरिका में जारी किया गया।
1936 मैनुअल अज़ाना स्पेन के नए राष्ट्रपति बने।
1937 8 वा इंपीरियल सम्मेलन लंदन में शुरू हुआ।
1946 जवाहरलाल नेहरू भारत में कांग्रेस पार्टी के नेता चुने गए।
1993 संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
1994 - दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
2001 - भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए।
2001 - घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
2003 - मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2005 - लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
2006 - 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
2006 - इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
2008 - लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
2012 दक्षिण-पश्चिम एशियाई सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम धमाके में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल।
2019 - कराची से दिल्ली आ रहे विमान को भारतीय वायुसेना ने घेरकर जयपुर उतारा।
2019 - राष्ट्रपति ट्रंप ने पैट्रिक शानहान को बनाया नया रक्षामंत्री।
10 मई को जन्मे व्यक्ति👉
1834 - अल्फ़्रेड बेब - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष थे।
1898 - विचित्र नारायण शर्मा - 'जमना लाल बजाज पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।
1905 - पंकज मलिक - बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
1929 - सुभाष कश्यप - भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं 'पद्म भूषण' से भी सम्मानित।
1961 - बृजलाल खाबरी - तेरहवीं लोकसभा के सदस्य ।
1980 - योगेन्द्र सिंह यादव, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
10 मई को हुए निधन👉
1922 - छत्रपति साहू महाराज - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
1936 - मुख़्तार अहमद अंसारी - एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
1999 - पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
2001 - सुधाकरराव नाईक - महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2002 - कैफ़ी आज़मी - फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।
2006 - भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
10 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 मातृ दिवस 2020 (भारत , मई का दूसरा रविवार )।
🔅 श्री योगेन्द्र सिंह यादव जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
🔅श्री सुधाकरराव नाईक स्मृति दिवस।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।