पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 24 अप्रैल 2020 शुक्रवार


🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
   🙏शुभप्रभातम् जी🙏


 


   


🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- बैशाख
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- प्रतिपदा-10:03 तक
🗒पश्चात्- द्वितीया
🌠नक्षत्र- भरणी-18:39 तक
🌠पश्चात्- कृत्तिका
💫करण- बव.-10:03 तक
💫पश्चात्- बालव
✨योग- आयुष्मान-23:31 तक
✨पश्चात्- सौभाग्य
🌅सूर्योदय- 05:46
🌄सूर्यास्त- 18:52
🌙चन्द्रोदय- 06:35
🌛चन्द्रराशि- मेष-25:16 तक
🌛पश्चात्- वृषभ
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:53 से 12:45
🤖राहुकाल- 10:41 से 12:19
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- पश्चिम


✍विशेष👉


🔅आज शुक्रवार को 👉 बैशाख सुदी प्रतिपदा 10:03 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , बैशाख शुक्लपक्ष प्रारम्भ , चन्द्रदर्शन शुभ , मंगल धनिष्ठा में 28:52 पर , बुध अश्विनी नक्षत्र (1) मेष राशि में 26:33 पर , गुरु श्री अंगददेव जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , ऋषि पाराशर जयन्ती , भगवान श्री कुंथुनाथ जयन्ती ( जैन , हस्तिनापुर में वैशाख शुक्ल प्रतिपदा ) , श्री सत्य सांईं महाप्रयाण दिवस , मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जन्म दिवस , श्री विष्णु राम मेधी जयन्ती , राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस , मानव एकता दिवस (संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी स्मृति दिवस ) व विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस  ( WDAIL)।
🔅कल शनिवार को 👉 बैशाख सुदी  द्वितीया 11:53 तक पश्चात् तृतीया शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 20:58 से सूर्योदय तक  , अमृतसिद्धियोग 20:58 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 20:58 से , त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 11:52 तक , हिजरी रमजान 9वाँ माह प्रारम्भ (मुस्लिम ) , रोजे शुरू (मुस्लिम ) , भगवान श्री परशुराम जयन्ती ( प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में ) , छत्रपति श्री शिवाजी महाराज जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जयन्ती , विश्व मलेरिया दिवस 2020 व World Penguin Day ( विश्व पेंगुइन दिवस ) 2020 .


🎯आज की वाणी👉


🌹
सुशीलो मातृपुण्येन,
     पितृपुण्येन   चातुर: ।
औदार्यं  वंशपुण्येन,
     आत्मपुण्येन वैभवम्।।
भावार्थ👉
            कोई भी व्यक्ति अपनी माता के पुण्य से सुशील होता है, पिता के पुण्य से चतुर होता है, वंश के पुण्य से उदार होता है और अपने स्वयं के पुण्य होते हैं तभी वu भाग्यवान होता है।अतः भाग्य प्राप्ति के लिए सत्कर्म आवश्यक है।
🌹


24 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1271 – प्रख्यात पर्यटक मार्को पोलो ने एशिया महाद्वीप की अपनी यात्रा आरंभ की। इससे पहले उनके पिता और चाचा ने ईरान के मार्ग से चीन की यात्रा की थी।
1800 - वाशिंगटन, डी.सी. में कांग्रेस की यू.एस. लाइब्रेरी की स्थापना की गई।
1815 - में हिमाचल में गोरखा रेजीमेंट की नींव रखी गयी थी (कन्फर्म नहीं है)।
1877 - रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1888 - जॉर्ज ईस्टमैन द्वारा कोडक कंपनी की स्थापना की गयी।
1877 – रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लडाई की घोषणा की।
1898 – स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी।
1916 – आयरलैंड की जनता ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए इस साम्रज्यवादी सरकार के विरुद्ध आदोलन तेज़ किया।
1920 – पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।
1926 – ट्रेट्री ऑफ बर्लिन साइन की गई थी।
1954 – आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1960 – दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप से 500 लोगों की मौत हुई।
1962 – एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।
1970 – पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया।
1982 – 15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस मिला।
1998 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।



1998 - क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
2006 - नेपाल में संसद बहाल।
2007 - हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
2010 – अमरीका के केप केनेवरल स्थित वायु सेना स्टेशन से पुनः प्रयोग हो पाने वाले एक छोटे अंतरिक्ष यान एक्स-37बी का परीक्षण किया गया।
2013 – ढाका में एक बिल्डिंग ढह गई जिससे लगभग 1129 लोगों की मौत हो गई और लगभग 2500 से ज्यादा घायल हो गए।
2013 – अफगानिस्तान के जलालाबाद में 5.7 तीव्रता के भीषण भूकंप में 33 लोगों की मौत हुई और 115 घायल हुए।
2019 - नेपाल में खाई में गिरी बस, दो भारतीयों समेत छह की मौत, 20 घायल ।
2019 - आस्ट्रेलिया, यूएसए की सुंदरियों को पछाड़ हिसार की पूजा ने जीता बेस्ट इंडिया फेस का ताज।
 
24 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉


1888 - विष्णु राम मेधी - भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1928 - राजकुमार (दक्षिण भारतीय अभिनेता), प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता।
1929 - शम्मी - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
1940 - अज़ीज़ क़ुरैशी, भोपाल) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।
1956 - तीजनबाई - छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और 'पण्डवानी' की 'कापालिक शैली' की गायिका।
1973 - सचिन तेंदुलकर - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।


24 अप्रॅल को हुए निधन👉


1858 - स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन (मतभेद हैं )।
1934 - सी. शंकरन नायर - भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
1944 - शिवप्रसाद गुप्त - हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
1960 - अन्ना साहब भोपटकर - प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1972 - जामिनी रॉय - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।
1974 - हिन्दी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर'।
2009 - महात्मा रामचन्द्र वीर - एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता।
2011 - सत्य साईं बाबा - आध्यात्मिक गुरु।
 
24 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 गुरु श्री अंगददेव जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) ।
🔅 ऋषि पाराशर जयन्ती ।
🔅 भगवान श्री कुंथुनाथ जयन्ती ( जैन , हस्तिनापुर में वैशाख शुक्ल प्रतिपदा )।
🔅 श्री सत्य सांईं महाप्रयाण दिवस ।
🔅 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जन्म दिवस ।
🔅 श्री विष्णु राम मेधी जयन्ती ।
🔅 मानव एकता दिवस (संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी स्मृति दिवस )।
🔅 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस ।
🔅 विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस  ( WDAIL)।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।