यूनिक हरियाणा हिसार- गुजवि में एक बार फिर फूलों की महक बिखरेगी। विश्वविद्यालय के बागवानी विभाग द्वारा 3 मार्च को वार्षिक पुष्प उत्सव का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कल ऑफ बिजनेस के लॉन में होने वाला यह वार्षिक उत्सव विश्वविद्यालय का सातवां वार्षिक पुष्प उत्सव होगा। विवि निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियन्ता सुनील ग्रोवर ने बताया कि पुष्प उत्सव में कोई भी व्यक्ति, औद्योगिक इकाई, सरकारी व गैरसरकारी संस्थाएं भाग ले सकती हैं। पुष्प उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
G.J.U में पुष्प उत्सव का आयोजन 3 मार्च को