वैक्सीनेशन अभियान : अभी तक कुल 13 लाख 61 हजार 104 वैक्सीन डोज दी गई

 

हिसार, 15 नवंबर।

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 13 लाख 61 हजार 104 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरुण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 10 लाख 1 हजार 647 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 3 लाख 59 हजार 457 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 14 हजार 544 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 14 हजार 326 ने दूसरी डोज ली है। इसी प्रकार से 8 हजार 768 फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज तथा 8 हजार 509 ने दूसरी डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 45 हजार 888 नागरिकों ने पहली डोज तथा 74 हजार 864 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 22 हजार 145 लोगों ने प्रथम डोज तथा 96 हजार 985 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 6 लाख 10 हजार 302 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 1 लाख 64 हजार 773 ने दूसरी डोज ली है।