सिंगल विडो पर सीएफ के साथ जमा होगी फाइलें - निगम आयुक्त अशोक गर्ग

हिसार। 21 अक्तूबर
नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने बुधवार को हाउस टैक्स शाखा का निरीक्षण किया। प्राॅपर्टी टैक्स ब्रांच को ओर अपग्रेड करने के लिए उन्होंने जरूरी निर्देश दिये। प्राॅपर्टी टैक्स शाखा में अपने कार्यों के लिये आने वाली जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा का निर्देश दिये। वहीं नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को आदेश दिया कि 22 अक्तूबर 2020 से बिना सीएफ का पैसा जमा करवाये कोई फाइल सिंगल विंडो पर नहीं ली जाएगी।
नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि प्राॅपर्टी टैक्स ब्रांच में कार्यरत सभी क्लर्कों के लिये कम्पयूटर की व्यवस्था करवाई जाये। जिससे आॅन लाइन फाइल सिस्टम को लागू करवाया जा सके।  निगम आयुक्त ने कहा कि सीएफ यादि कंपोजिश्न फीस की रसीद का नंबर, पैसा , तारीख व सीएफ रसीद नंबर आवेदन फार्म पर लिखना होगा। उसके पश्चात ही सिंगल विंडो पर फाइल जमा होगी। उन्होंने कहा कि किस फाइल पर कितना पैसा बनता है, उसकी लिस्ट भी आम जनता के लिये डिस्पले की जाये। जिससे जनता को सीएफ के प्रति जानकारी मिल सके।
---
रैग पिकर ने निगम आयुक्त से रेहड़ी देने की लगाई गुहार
नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग से रैग पिकर ने मुलाकात की। उन्होंने मांग रखी कि उनकी सैलरी उन्हें नहीं मिली है और किराये पर रेहड़ी लेनी पड़ती है। नगर निगम प्रशासन उन्हें रेहड़ी मुहैया करवाये। नगर निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि सभी रैग पिकर का पैसा कल तक जारी किया जाएगा। पैसे को लेकर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। रेहड़ी नगर निगम प्रशासन मुहैया करवा देगा, लेकिन रैग पिकर को सिक्योरिटी जमा करवानी होगी। क्योंकि यदि कोई रैग पिकर काम छोड़कर बिना रेहड़ी जमा करवाये चला जाता है, तो निगम प्रशासन को नुकसान नहीं हो।