व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्र सेवा की भावना भी सिखाती है एनएसएस : प्रोफेसर समर सिंह

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
हिसार: 24 सितम्बर
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशालय की एन.एस.एस. इकाई द्वारा किया गया था। कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण के साथ-साथ उनमें राष्ट्र सेवा की भावना का भी विकास करती है। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को उसी समुदाय को समझने, उसकी समस्याओं को जानने व उनके समाधान के बारे में सिखाती है, जिसमें हम रह रहे हैं। इसमें रहकर स्वयंसेवक को राष्ट्र के प्रति अपनी  सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना अहसास होता है। नेतृत्व का गुण भी विकसित होता है। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह दहिया ने कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें निदेशालय द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान कुलपति महोदय ने निदेशालय के प्रांगण मेें पौधारोपण कर हरियाली बनाए रखने का संदेश दिया। इसके उपरांत कुलपति महोदय द्वारा एन.एस.एस.सेल का उद्घाटन किया गया।
राष्ट्रपति से भी सम्मानित हो चुके हैं दो विद्यार्थी, गणतंत्र दिवस पर किया था परेड का नेतृत्व
एन.एस.एस.इकाई के समन्वयक डॉ.भगत सिंह ने एन.एस.एस. इकाई की वर्ष भर की गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों चरण सिंह व रोहित कुमार को वर्ष 2019-20 के दौरान गत वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मातिन किया गया था। इसके अलावा एक विद्यार्थी राहुल डाबर को युवा माामले एवं खेल मंत्री किरण रिजजू द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। एन.एस.एस. के स्वयंसेवक चेतन गुप्ता ने इसी वर्ष दिल्ली मेें राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में एन.एस.एस. टुकड़ी का नेतृत्व किया था।
जिंकल बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक
कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्र जिंकल को वर्ष 2019-20 के लिए सर्वेश्रेष्ठ स्वयंसेवक के पुरस्कार से नवाजा गया। इसी प्रकार वर्ष 2018-19 के लिए कृषि महाविद्यालय के स्वयंसेवक अभिषेक, अमित गोयल, जिंकल, शरद व मनोज सैनी को एन.एस.एस. पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2019-20 के लिए गृह विज्ञान महाविद्यालय की छात्राओं शिवांगी व स्वरूपा, कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी अक्षय मेहता, प्रियंका गुप्ता व अंकित यादव को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विश्वद्यिालय के कुलसचिव डॉ. बी.आर. कंबोज, सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं निदेशक सहित विश्वविद्यालय के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, एन.एस.एस. कार्यक्र्रम अधिकारी व विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में गुगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन भी विद्यार्थी जुड़े हुए थे।