बागवानी फसलों में सूत्रकृमि की समस्याएं और उनके समाधान को लेकर कृषि वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे प्रदेश के किसान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 4 सितंबर को होगा ऑनलाइन वेबिनार
हिसार : 1 सितंबर
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 4 सितंबर को एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया जाएगा जिसमें बागवानी फसलों में सूत्रकृमि की समस्याएं और उनके समाधान विषय पर गहन चर्चा होगी। यह जानकारी देते हुए वेबिनार के संयोजक एवं सूत्रकृमि विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर.एस. कंवर ने बताया कि बागवानी फसलों में किसानों की समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया जाएगा। इस वेबिनार को अनुसंधान निदेशक डॉ. एस.के. सहरावत व विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. आर.एस. हुड्डा की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। डॉ. आर.एस. कंवर ने बताया कि इस वेबिनार में बागवानी फसलों में सूत्रकृमि बीमारी की समस्याएं और उनके समाधान को लेकर कृषि वैज्ञानिक किसानों से ऑनलाइन सीधे रूबरू होंगे। इस दौरान किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए किसान मोबाइल नंबर 94166-95874 व 62398-91612  पर संपर्क कर सकते हैं।  पंजीकरण प्रक्रिया 3 सितंबर दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। वेबिनार के दौरान किसान कृषि वैज्ञानिकों, कृषि अधिकारियों एवं  बागवानी अधिकारियों से सीधे ऑनलाइन जुडक़र अपनी समस्याओं व उनके समाधान के लिए सवाल-जवाब कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वेबिनार के तीन मुख्य विषय होंगे जिनमेें बागवानी फसलों में सूत्रकर्मियों का महत्व, पॉलीहाउस फसलों, नर्सरी तथा फलदार पौधों में सूत्रकृमि समस्या एवं समाधान शामिल होंगे।