हकृवि सफाई कर्मचारी यूनियन के खाली पदों को कार्यकारिणी की सहमति से भरा गया

हिसार 17 जुलाई : चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय सफाई कर्मचारी यूनियन हिसार कार्यकारिणी बैठक प्रधान सुरेंद्र कागड़ा की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। यूनियन के महासचिव छतरपाल अठवाल ने बताया कि बैठक में समस्त कार्यकारिणी ने प्रधान सुरेंद्र कागड़ा को कार्यकारिणी में खाली पड़े कुछ पदों को भरने का एकमत से अधिकार दिया। जिसके बाद कार्यकारिणी के खाली पदों के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया जिसमें नरेश कुमार लोहरा को वरिष्ठ उपप्रधान, चंद्रबोस मचल व जोगिंद्र सिंह टांक को उपप्रधान, सुभाष लोट ऑफिस क्लर्क इंचार्ज व राजू अठवाल को मुख्य सलाहकार चुना गया। प्रधान सुरेंद्र कागड़ा ने बताया कि उपरोक्त सभी पद कार्यकारिणी में खाली थे जिन पर पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया गया है।  बैठक में मुख्य रूप से पवन, रोज आनन्द, सिकंदर बोहत, चंदा देवी, सरला देवी व सीता देवी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।