चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अवशिष्ट प्रबधंन हेतु नवाचार केंद्र (इनोवेशन सेंटर फॉर एग्री वेस्ट मैनेजमेंट) पर विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

हिसार: 4 जून
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि अवशिष्ट प्रबधंन हेतु नवाचार केंद्र (इनोवेशन सेंटर फॉर एग्री वेस्ट मैनेजमेंट) पर पौधारोपण कार्यक्रम प्रात: 10:30 बजे होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह कृषि अवशिष्ट प्रबधंन हेतु नवाचार केंद्र के प्रांगण में पौधारोपित करेंगे। पौधारोपण विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय छात्रावासों में भी किया जायेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आम जनमानस को पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करना व इससे जुड़ी समस्याओं का निवारण करना है। इस दिवस पर पृथ्वी के पर्यावरण को शुद्ध व संतुलित बनाए रखने पर बल दिया जाता है ताकि सभी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। कृषि अवशिष्ट प्रबधंन हेतु नवाचार केंद्र (इनोवेशन सेंटर फॉर एग्री वेस्ट मैनेजमेंट) की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भी पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए किया गया है, जिसमें पराली प्रबधंन पर विशेष बल दिया जायेगा ताकि किसानों की पराली की समस्या का समाधान हो सके ।