पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 25 जून 2020 बृहस्पतिवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
       🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- आषाढ़
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- चतुर्थी-08:49 तक
🗒पश्चात्- पंचमी
🌠नक्षत्र- आश्लेषा-12:27 तक
🌠पश्चात्- मघा
💫करण- विष्टि-08:49 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- हर्शण-06:57 तक
✨पश्चात्- वज्र
🌅सूर्योदय- 05:24
🌄सूर्यास्त- 19:22
🌙चन्द्रोदय- 09:09
🌛चन्द्रराशि- कर्क-12:27 तक
🌛पश्चात्- सिंह
🌞सूर्यायण- दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:55 से 12:51
🤖राहुकाल- 14:08 से 15:53
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- दक्षिण


✍विशेष👉


🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ सुदी चतुर्थी 08:49 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत ( आज भी ) , ब्रह्मावर्त ( बिठूर ) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक , शुक्र मार्गी 12:19 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 12:27 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:48 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जयन्ती , कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , श्री शिवचरण माथुर स्मृति दिवस , अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस व विश्व विटिलिगो दिवस ( World Vitiligo Day )।
🔅कल शुक्रवार को 👉 आषाढ़ सुदी पंचमी 07:04 तक पश्चात् षष्ठी 29:05 तक , हेरा पंचमी (उड़ीसा ) , स्कन्द षष्ठी व्रत , कुमार षष्ठी , कर्दम षष्ठी , षष्ठी तिथि का क्षय , सर्वदोषनाशक रवि योग 11:26 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:26 तक , सूर्य पूजा , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 11:26 से सूर्योदय तक , सांई टेऊराम जयन्ती , श्री महावीर स्वामी गर्भकल्याणक (जैन , आषाढ़ शुक्ल षष्ठी ) , सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे जयन्ती (परमवीर चक्र  सम्मानित) , श्री बंकिमचंद्र चटर्जी जयन्ती , अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध (नशा मुक्ति/निवारण) दिवस , अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार विरोधी दिवस व  अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्‍त राष्‍ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस ।


🎯आज की वाणी👉


🌹
उत्साहो    बलवानार्य
     नास्त्युत्साहात्परं बलम्।
सोत्साहस्य च लोकेषु
     न किञ्चिदपि दुर्लभम् ॥
भावार्थ👉
       उत्साह श्रेष्ठ पुरुषों का बल है, उत्साह से बढ़कर और कोई बल नहीं है। उत्साहित व्यक्ति के लिए इस लोक में कुछ भी दुर्लभ नहीं है।
🌹


25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1529 – मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
1741 - ऑस्ट्रिया के मारिया थेरेसा को ब्रातिस्लावा में हंगरी के रानी रेजनेंट का ताज पहनाया गया।
1788 – वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
1798 - अमेरिका ने एलियन अधिनियम पारित कर दिया, ताकि राष्ट्रपति को खतरनाक एलियंस को छोड़ दिया जा सके।
1868 – अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया।
1932 – भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
1940 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पेरिस, फ्रांस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टाॅवर देखा।
1941 – फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
1947 – एन फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई।


 


1950 – आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया ।
1951 – अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया।
1961 – इराक ने घोषणा की कि कुवैत इराक का हिस्सा है, कुवैत ने विरोध जताया।
1975 – इंदिरा गांधी सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
1975 – मोज़ाम्बिक देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की, आज ही के दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1977 - आपातकाल की बरसी 25 जून को 'काला दिवस' के रुप में मनाया जाता है।
1983 – भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
1993 – किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं। 
1994 – जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1998 – माइक्रोसॉफ्ट ने ऑरेटिग सिस्टम विडोज 98 को आम लोगों के लिए पेश किया।
1998 - सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।
1999 - संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।
2002 - अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
2004 - रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।
2005 - अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।
2014 – लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।
2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।
2019 - अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने औपचारिक रूप से ओलंपिक खेलों को पुनर्जीवित करने के ठीक 125 वर्ष बाद स्विट्जरलैंड में नया मुख्यालय खोला।
2019 - वेयिल मरंगल(ट्रीज़ अंडर द सन) शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में 'उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धि ’पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई।
 
25 जून को जन्मे व्यक्ति👉


1900 - लॉर्डमाउंटबेटन - ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय।
1903 - चन्द्रशेखर पाण्डे - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।
1908 - सुचेता कृपलानी - महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
1924 - मदन मोहन - बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।
1931 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म।
1961 - सतीश शाह - भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।
1974 – बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्‍म।
1975 - मनोज कुमार पांडेय - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1985 - काजल अग्रवाल -भारतीय अभिनेत्री।


25 जून को हुए निधन👉


1950 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
2009 - शिवचरण माथुर - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2009 – म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन का ​निधन हुआ।
2019 - भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मभूषण महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रनंद गिरि महाराज (87) अपने निवास राघव कुटीर में ब्रह्मलीन हो गए। 
2019 - गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी मोहन रानाडे का निधन।


25 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


⭐ श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जयन्ती ।
⭐ कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) ।
⭐ श्री शिवचरण माथुर स्मृति दिवस ।
⭐ अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस ।
⭐ विश्व विटिलिगो दिवस ( World Vitiligo Day )।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।