कल से शुरू होगी बस सेवा, पहली बस सुबह 9 बजे पंचकूला के लिए होगी रवाना

केवल आॅनलाइन बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को ही मिलेगी बस सुविधा


यूनिक हरियाणा (राकेश) हिसार, 14 मई।
लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों के अवागमन के लिए कल 15 मई से विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके प्रथम चरण में हिसार से पंचकूला के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। यह बस प्रातः 9ः00 बजे हिसार से रवाना होगी।
यह जानकारी देते हुए रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए केवल ऑनलाइन पोर्टल  hartrans.gov.in के माध्यम से ही बुकिंग की जा सकेगी। यात्रा के लिए मार्गों का विवरण और किराये से संबंधित जानकारी भी वैबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने बताया कि बसों का परिचालन हरियाणा राज्य परिवहन के बस अड्डड्ढों से निर्धारित लक्षित बस अड्डड्ढों तक ही किया जाएगा। रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर किसी भी यात्री को बस में चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना वायरस से प्रभावित जिलों से गुजरने वाली बसें बाईपास या फ्लाईओवर से गुजरेंगी।
रोडवेज महाप्रबंधक ने बताया कि केवल कंफर्म बुकिंग वाले यात्रियों को ही बस अड्डड्ढे में प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्येक बस में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अधिकतम 30 यात्रियों को ही बैठाया जाएगा। निर्धारित बस अड्डड्ढे में प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और प्रत्येक यात्री के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बिना मास्क पहने यात्री को बस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अगर किसी कारणवश किसी मार्ग पर बस परिचालन संभव नहीं होगा तो प्रस्थान के समय से दो घंटे पूर्व सूचना के साथ बस परिचालन रद्द कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति यात्री द्वारा दिया गया किराया वापस कर दिया जाएगा।


कल से चलने वाली हरियाणा रोडवेज बसों की लिस्ट और समय सारिणी


1)अम्बाला कैंट - करनाल - अम्बाला कैंट 
अम्बाला से :- 8 बजे और 11बजे , 12बजे और 3बजे
करनाल से :- 8:30 , 12बजे , 1:30 और 3बजे दोपहर 


2)अम्बाला कैंट - कैथल - अम्बाला कैंट
अम्बाला से :- 8 बजे, 11बजे 12बजे और 3बजेस
कैथल से :- 8:30, 12बजे 1:30 और 3बजे दोपहर 


3)अम्बाला कैंट - पंचकूला - अम्बाला कैंट
अम्बाला से :- 8 बजे और 11बजे सुबह
पंचकूला से :- 12बजे और 3बजे दोपहर 


4) भिवानी - पंचकूला 
भिवानी से 9बजे सुबह
पंचकूला से 9बजे सुबह (अगले दिन)


5) हिसार - पंचकूला
हिसार से 9बजे सुबह
पंचकूला से 9बजे सुबह (अगले दिन)


6) नारनोल - पंचकूला 
नारनोल से 8:30बजे सुबह
पंचकूला से 8:30 बजे सुबह अगले दिन