चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने ऑनलाइन दाखिले की तिथि बढ़ाई

यूनिक हरियाणा हिसार  19 मई
पुरे देश में चल रही वैश्विक महामारी व लॉकडाऊन की वजह से  चौधरी  चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय  हिसार  के कुलपति  प्रोफेसर के.पी.  सिंह  की अध्य्क्षता   में  विश्वविद्यालय  प्रसाशन  ने विभिन्न स्नातक  व स्नातकोतर  कार्यकर्मों   में दाखिला  लेने के लिए ऑनलाइन तिथि 15 जून 2020  तक बढ़ा  दी है  यह जानकारी देते हुए कुलसचिव  डा.  बी. आर . कम्बोज ने बताया की   कोरोना  महामारी व   लॉकडाऊन के चलते यह फैसला लिया गया है ताकि  विधार्थियो व अभिभावकों को  किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े ! दाखिले से संबन्धित  नवीनतम जानकारिया  हासिल करने के लिए संबन्धित  विधार्थी  व उनके माता -पिता विश्वविद्यालय  वेबसाइट पर लॉगिन कर  सकते है जो कि निम्नलिखित है -
admissions.hau.ac.in
hau.ac.in