आज का पञ्चांग- इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 14 अप्रैल 2020 मंगलवार


🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
   🙏शुभप्रभातम् जी🙏


इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..


🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- बैशाख
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- सप्तमी-16:13 तक
🗒पश्चात्- अष्टमी
🌠नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा-19:41 तक
🌠पश्चात्- उत्तराषाढ़ा
💫करण- बव.-16:13 तक
💫पश्चात्- बालव
✨योग- शिव-18:01 तक
✨पश्चात्- सिद्ध
🌅सूर्योदय- 05:56
🌄सूर्यास्त- 18:46
🌙चन्द्रोदय- 25:25
🌛चन्द्रराशि- धनु-25:58 तक
🌛पश्चात्- मकर
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:55 से 12:47
🤖राहुकाल- 15:34 से 17:10
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- उत्तर


✍विशेष👉


🔅आज मंगलवार को 👉 बैशाख बदी सप्तमी 16:13 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री कालाष्टमी , सर्वदोषनाशक रवि योग 19:41 तक , विशू (बंगाल ) , गुरु श्री अर्जुन देव जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती , महर्षि वेंकटरमण अय्यर स्मृति दिवस , डाल्फिन दिवस , विश्व एयरोनॉटिक्स और ब्रह्माण्ड विज्ञान दिवस , ब्लैक डे (साउथ कोरिया) व अग्निशमन सेवा दिवस ( अग्निशमन सेवा सप्ताह - 14-20 अप्रैल)।
🔅कल बुधवार को 👉 बैशाख बदी अष्टमी 16:53 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री शीतलाष्टमी व्रत (बासी भोजन विहित है ) , बुढा बास्योड़ा , गुरु नानक देव जयन्ती (तारीखानुसार) , गुरु अर्जुनदेव जयन्ती (तारीखानुसार) व हिमाचल प्रदेश दिवस (1948 , पूर्ण राज्य 25 जनवरी 1971 को ) ।


🎯आज की वाणी👉


🌹
सततं यदि वैफल्यं
    नैराश्यं   चेद्   भजस्व  मा ।
तालकोद्धाटिका कुञ्जे
    कदाचित् कुञ्चिकान्तिमा।।
अर्थात्👉
         लगातार हो रही असफलताओं से कभी निराश नहीं होना चाहिए। कभी-कभी गुच्छे की आखिरी चाबी ताले को खोल देती है।
🌹


14 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1434 – फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।
1611 – टेलीस्कोप शब्द का पहली बार प्रयोग इटली के वैज्ञानिक फेडेरिको सेसी ने किया।
1659 – औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।
1736 - तस्कर एंड्रयू विल्सन के निष्पादन के बाद एडिनबर्ग में निजी दंगे हुए, जब शहर के गार्ड कप्तान जॉन पोर्टियस ने अपने लोगों को भीड़ पर आग लगाने का आदेश दिया। पोर्टरी को बाद में गिरफ्तार किया गया। 
1775 - पहली बीजावृत्तिवादी संगठन का आयोजन फिलाडेल्फिया, अमेरिका में हुआ।
1809 – नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को शिकस्त दी।
1814 – नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
1834 -  व्हिग पार्टी को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर हेनरी क्ले द्वारा नामित किया गया।
1849 – यूरोपीय देश हंगरी ने आस्ट्रिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की और लुईस कोसुथ को अपना नेता चुना।
1865 – अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में उस समय गोली मार दी गई, जब वो 'आवर अमेरिकन कज़िन' नाटक देख रहे थे।
1912 – विलासिता और शान ओ शौकत से भरपूर टाइटेनिक जहाज समुद्र में सफर करते समय एक हिमखंड से टकराकर यह डूब गया। जबकि टाइटेनिक को इस तरह से तैयार किया गया था कि वो कभी डूबेगा ​ही नहीं।
1944 – बंबई बंदरगाह पर हुए भयंकर विस्फोट में लगभग 300 लोग मारे गए और दो करोड़ पाउंड की क्षति हुई (1944 में मुम्बई बंदरगाह में अकस्मात आग लग जाने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व अग्नि से बचाव के उपाय बताने के लिए देशभर में अग्निशमन दिवस मनाया जाता है।)।


 


1970 – अमरीकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाका हुआ। हांलाकि 17 अप्रैल, 1970 को अपोलो 13 सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आया।
1981 – पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया-1 वापस धरती पर लौटा।
1988 – तत्कालीन सोवियत संघ, अमेरिका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अफगानिस्तान की संधि पर हस्ताक्षर हुआ। जिसके तहत सोवियत संघ को अफ़गानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाना था।
1995 – भारत चौथी बार एशिया कप चैंपियन बना। शाहजाह में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराया।
1995 - यूक्रैन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा।
1999 - मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
2000 - रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच 'स्टार्ट-2' परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
2002 - अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।
2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।
2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।
2005 - भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
2006 - चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की।
2008 - किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला।
2008 - 40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई।
2008 - पुरातत्वविदों ने मिस्र के सिनाई प्राय:द्वीप से रोमन सम्राट वेलेन्स के काल के प्राचीन सिक्के बरामद करने का दावा किया।
2010 - पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।
2010 – चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, इस आपदा में लगभग 2700 लोग मारे गए।
2011- राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा हाल ही में किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया। सूची में अमेरिका को पहले तथा चीन दूसरे स्थान पर है। जापान और रूस को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला है। कार्य-कुशल जनसंख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है, चीन पहले स्थान पर है। रक्षा की दृष्टि से भारत चौथी महाशक्ति है।
2013 - सोमालिया के मोगादिशु में आतंकवादी हमले में 20 मरे।
2019 - एक आर.टी.आई के जवाब में RBI का खुलासा: मोदी सरकार में बैंकों के डूब गए रुपए 5. 55 लाख करोड़।
2019 - लीबियाई संघर्ष में 120 से ज्यादा की मौत, करीब 600 घायल : रिपोर्ट।
2019 -नेपाल: हवाईअड्डे पर खड़े हेलिकॉप्टर से टकराया विमान, दो की मौत, पांच घायल।


14 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉


https://www.facebook.com/Unique-Haryana-News-113608096969389/


1862 - प्रभाशंकर पाटनी - गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
1891 - बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ।
1907 - पूरन चन्द जोशी - स्वाधीनता सेनानी ।
1919 - शमशाद बेगम - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
1920 - गवरी देवी - राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
1922 - अली अकबर ख़ाँ - प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।
1940 - अवतार एनगिल - कवि एवं साहित्यकार।


14 अप्रॅल को हुए निधन👉


1859 - जमशेद जी जीजाभाई, अपने व्यवसाय से अत्यंत धनी बने, दानवीर थे।
1950 - रमण महर्षि - बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।
1962 – भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंता एवं राजनयिक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधन हुआ।
1963 - राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार।
1986 - नितिन बोस - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।
2013 - रामा प्रसाद गोयनका - आरपीजी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष एमेरिटस थे।
2013 - प्रतिवादि भयंकर श्रीनिवास - भारत के एक अनुभवी नेपथ्यगायक थे। 


14 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 गुरु श्री अर्जुन देव जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार )।
🔅 ब्लैक डे (साउथ कोरिया) ।
🔅 डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती ।
🔅 महर्षि वेंकटरमण अय्यर स्मृति दिवस ।
🔅 डाल्फिन दिवस ।
🔅 विश्व एयरोनॉटिक्स और ब्रह्माण्ड विज्ञान दिवस ।
🔅 अग्निशमन सेवा दिवस व अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20 अप्रैल)।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।


https://www.facebook.com/Unique-Haryana-News-113608096969389/