केंद्रीय भंडार गृह में मनाया केंद्रीय भंडारण निगम का स्थापना दिवस

यूनिक हरियाणा हिसार 3 मार्च : आज स्थानीय केंद्रीय भंडार गृह, हिसार परिसर में केंद्रीय भंडारण निगम का स्थापना दिवस मनाया गया। वेयर हाउस प्रबंधक कमल देव ने उपस्थित भारतीय खाद्य निगम, उर्वरक कंपनियों, व्यापार मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य जमाकर्ताओं को बताया कि निगम अपने 436 भंडारगृहों की कुल क्षमता लगभग 10 मिलीयन टन के द्वारा भंडारण सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। सिरसा के वेयरहाऊस प्रबंधक प्रेमपाल सिंह ने पी.सी.एस., एफ.ई.एस.एस. सेवाओं को कृषकों, व्यापारियों व अन्य कंपनियों, एजेंसियों को कीटनाशक सेवाएं व जानकारी उलब्ध करा रहा है। इसके अतिरिक्त हैंडलिंग व परिवहन सेवाएं व सामान्य वेयर हाउसों के साथ-साथ कस्टम बांडेड, सी.एफ.एस. व एयरकार्गो काम्पलेक्सेस व निर्माण संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों को 10 प्रतिशत एवं कृषकों को 30 प्रतिशत छूट भंडारण प्रभारों में प्रदान की जाती है। इस अवसर पर केंद्रीय भंडारगृह सिरसा, फतेहाबाद, मंडी आदमपुर एवं हिसार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इनके साथ-साथ भारतीय खाद्य निगम, उर्वरक कंपनियों के अधिकारी, कर्मचारी एवं व्यापारी मंडल की तरफ से संजय कुमार उपस्थित थे। इसके अलावा अनिल रंगा, अमित कक्कड़, राजेंद्र मीणा, रामशरण, धर्मबीर यादव, दीपक गर्ग, देवेश जांगड़ा, अर्चना सोनेत, आशा मीना, अशोक मुंजाल, रामनिवास, सुंदर सिंह व ओ.पी. चहल आदि भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।