भाजपा ने पर्यावरण दिवस को स्मृति वृक्षारोपण दिवस के रूप में मनाया

 महापौर ने कोरोना काल में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ किया पौधारोपण

हिसार। 5 जून
कोरोना काल में जान गवाने वाले लोगों की याद में भारतीय जनता पार्टी ने पर्यावरण दिवस को स्मृति वृक्षारोपण दिवस के रूप में आज मनाया गया। मुलतानी चौक स्थित मुल्तानी चैक पार्क में महापौर गौतम सरदाना ने मृतक के परिवारों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। पांच परिवारों ने सदस्यों ने पौधारोपण कर अपने परिजनों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोकेश असीजा मंडल अध्यक्ष, राजकुमार बजाज ने पौधारोपण किया।


महापौर गौतम सरदाना ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस को भारतीय जनता पार्टी कोरोना काल में जान गवाने वाले लोगों की याद में स्मृति वृक्षारोपण दिवस के रूप में मना रही है। कोरोना काल में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का ख्याल रखना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। प्रकृति से हमें प्राण वायु मिलती है और उसके लिये पेड़ पौधों का होना बेहद जरूरी है। जहां संस्थाएं निरंतर पौधे लगाकर शहर को हरा भरा बनाने में लगी हुई है। मेरी शहरवासियों से अपील है कि सभी शहरवासी एक पौधा लगाये और उसके वृक्ष बनने तक उसकी जिम्मेदारी उठाये। यदि ऐसा होता है तो हमारे शहर को ग्रीन हिसार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
इस अवसर पर पूर्व मनोनीत पार्षद व मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, अशोक मग्गू, हरीश चैधरी  सुरेश गोयल, विनोद तोसावड, गौरव वर्मा, शुभम वलेचा, वचन सिंह, संजय सेहरा, सुभाष नागपाल आदि मौजूद।
--
इन परिवारों ने किया पौधारोपण
वीरभान हिंदुजा की याद में शंटी ने , मनोज रहेजा ने अपने पिता , सुरेश कक्कड ने अपने बेटे, जयभगवान ने अपनी पत्नी , अनीश कामरा ने  अपनी माता व पिता की याद में पौधारोपण किया।