सुरक्षा चक्र : जिले में 2 लाख 55 हजार 465 वैक्सीन डोज दी गयी

 हिसार, 09 जून।

कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर जारी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरुण ने बताया कि जिले में अभी तक 2 लाख 55 हजार 465 वैक्सीन डोज दी गई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए 45 अस्पताल पीएमजेएवाई तथा 29 अस्पताल कोविन पोर्टल पर पंजीकृत है। अभी तक 2 लाख 23 हजार 5 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इनमें 60 वर्ष से अधिक के 78 हजार 91 और 45 से 60 वर्ष के 81 हजार 507 लोगों को प्रथम डोज दी गई है। इसके अलावा 13 हजार 441 हेल्थकेयर वर्कर्स, 5 हजार 688 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 44 हजार 278 लोगों ने पहली डोज ली है। इसके अतिरिक्त 32 हजार 460 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ली है। डॉ तरुण ने कहा कि जिले में नागरिकों को कोवैक्सीन तथा कोविशील्ड की डोज दी जा रही है। दोनों ही वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। अभी तक के वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान इसके दुष्प्रभाव का कोई भी गंभीर मामला सामने नहीं आया है। इसलिए नागरिकों को बेझिझक अपना वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में वैक्सीनेशन के कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी।