होली पर आजाद नगर में हुआ सांस्कृतिक धमाल

 हिसार, 19 मार्च। वृक्षमित्र पर्यावरण बचाओ समिति की ओर से होली त्यौहार के अवसर पर आजादनगर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने अपनी परम्पारमपरिक वेश-भूषा में भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका सरोज सेहरावत व सुनीता ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने गोबर के चांद सितारे बनाए। ये चांद सितारे जिन्हें बोल चाल की भाषा में भडक़ुले कहा जाता है । होली दहन के समय गोबर से बने बडक़ुले की माला बना कर होली में डाली जाती है। होली से करीब दस दिन पहले गोबर के बडक़ुले बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इनको आकर्षक तथा सुन्दर आकार देकर रंग बिरंगे कपड़ों से सजाया जाता है। सुखाने के बाद इनको एक रस्सी में पिरोकर माला बनाई जाती है।


होली दहन के समय पर होली पूजन के बाद ये मालाएं उसमें डाल दी जाती है। इस अवसर पर महिलाओं ने लोक गीत गाए तथा नृत्य भी किया। समिति के प्रधान अशोक गुप्ता ने बताया कि बदलते समय में यह प्रथा बड़े शहरों में दम तोडऩे लगी है। इस लोक संस्कृति को बचाने के लिए समिति इस तरहं के आयोजन कर लोगों को जगरूक करने का काम कर रही है। इस अवसर पर सरोज, सुनीता, नीलम, सुशीला, संतरा, इन्द्रावती, गुड्डी, रामरती, चंद्रा ताई, स्नेहा आदि अनेक महिलाओं ने भाग लिया।