प्रदेश में रोडवेज की 50 प्रतिशत सेवाएं पुन: शुरू : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने किया अग्रोहा बस स्टैंड के नवनिर्मित उद्घाटन
हिसार, 24 सितंबर।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना के कारण बंद की गई हरियाणा रोडवेज की 50 प्रतिशत सेवाएं फिर से बहाल हो चुकी हैं। हरियाणा का रोडवेज तंत्र बहुत मजबूत व विकसित है जो देश में अपना विशिष्टï स्थान रखता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से अग्रोहा के नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन करते हुए कही। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार से जबकि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने चंडीगढ़ से उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं देने के लिए रोडवेज प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार किए गए हैं। प्रदेश में जिला व नगरीय क्षेत्रों में 128 बस अड्डïे संचालित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के सुदृढ़ीकरण व बस क्यू शेल्टर बनवाने के लिए जिला परिषदों को विशेष अधिकार दिए गए हैं। छात्राओं को शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 150 किलोमीटर तक निशुल्क बस सुविधा दी जा रही है। बस सेवाओं में बढ़ोतरी करने के लिए किलोमीटर स्कीम के तहत भी बसें चलाई गई हैं। रोडवेज तंत्र की मजबूती के लिए किए गए प्रयासों के लिए उन्होंने परिवहन विभाग को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रोहा हरियाणा की पहचान से जुड़ा बहुत प्राचीन नगर है। यह क्षेत्र पर्यटन के दृष्टिïकोण से तेज गति से विकास कर रहा है। बस अड्डïे की सुविधाएं मिलने से अग्रोहा वासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा (संख्या 17780) के अंतर्गत अग्रोहा में 12 कनाल भूमि पर नवनिर्मित 4 बेज के बस स्टैंड का निर्माण किया गया है। बस स्टैंड के निर्माण पर 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत आई है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए कैंटीन, स्वच्छ पेयजल, यात्रियों के बैठने तथा महिला, पुरुषों व दिव्यांगजनों के लिए शौचालयों की समुचित व्यवस्था की गई है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अग्रोहा बस स्टैंड के निर्माण से यहां लोकल के साथ-साथ लंबी दूरी की सभी बसें रुकेंगी। इससे 25 गांवों के लोगों को परिवहन सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस बस स्टैंड के निर्माण से गांव गोरखपुर, भूना, आदमपुर, भादरा, भट्टïू, पाबड़ा, उकलाना, श्यामसुख, किरोड़ी, बरवाला, फतेहाबाद, सिरसा, डबवाली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, चंडीगढ़ व दिल्ली जाने वाले स्थानीय निवासियों को काफी लाभ होगा। इस बस स्टैंड से प्रत्येक 10 मिनट के अंतराल पर लंबी दूरी की बसों का संचालन होगा।
इस अवसर पर पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, हिसार पुलिस अधीक्षक बलवंत राणा, हांसी पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।